इन रूटों से बचकर निकलें, दिल्ली में ईद और वाल्मीकि जयंती पर जुलूस-धार्मिक यात्रा
<p><em><strong>नेताजी सुभाष मार्ग, चावड़ी बाजार, अजमेरी गेट रोड, डीबीजी रोड, चित्रगुप्त रोड, पंचकुईयां मार्ग, मंदिर मार्ग और इसके आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक शोभायात्रा के दौरान बंद रहेगा।</strong></em></p>
राजधानी में रविवार को मिलाद उल नबी और महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर अलग-अलग इलाकों में शोभायात्रा और धार्मिक जुलूस निकाला जाएगा। दिल्ली पुलिस ने इसको देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से यात्रा के रूट से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी के हिसाब से ही अपनी यात्रा को प्लान करने की सलाह दी है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि बाड़ा हिंदू राव से चैक जामा मस्जिद तक धार्मिक यात्रा निकाली जाएगी।
यहां से निकलेगा मिलाद उल नबी का जुलूस
दिल्ली पुलिस के अनुसार धार्मिक जुलूस पहाड़ी धीरज, चैक बारा टूटी, सदर बाजार, कुतुब रोड, लाहौरी गेट, खारी बावली, मस्जिद फतेहपुर, कटरा बारियान, फर्शखाना, लाल कुआं, चैक हौज काजी, चावड़ी बाजार से होते हुए चैक जामा मस्जिद पर पहुंचेगी। दिल्ली पुलिस की तरफ से पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, बाहरी उत्तरी दिल्ली, शाहदरा जिला, बाहरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए मिलाद उल नबी के लिए रूट जारी किया है। ऐसे में लोगों को इन रूट से बचने की सलाह दी गई है।
वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा का यह है रूट
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 9 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कमिटी की तरफ से लाल किला से शोभा यात्रा निकाली जानी है। शोभायात्रा में लगभग 3 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। यह शोभा यात्रा लाल किले से शुरू होकर गौरी शंकर मंदिर, शीशगंज गुरुद्वारा, चांदनी चैक, टाउन हॉल, नई सड़क, चावड़ी बाजार, हौज काजी, अजमेरी गेट, पहाड़गंज, चित्रगुप्त रोड से गुजरते हुए मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचेगी
इन रास्तों से बचकर निकलें
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि नेताजी सुभाष मार्ग, चावड़ी बाजार, अजमेरी गेट रोड, डीबीजी रोड, चित्रगुप्त रोड, पंचकुईयां मार्ग, मंदिर मार्ग और इसके आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक शोभायात्रा के दौरान बंद रहेगा। शाम 4 बजे भारतीय वाल्मीकि समाज रथ शोभा यात्रा निकालेगा। यात्रा में एक हजार से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
What's Your Reaction?