केरल में कुंवारों के लिए पंचायत ने किया शादी का जुगाड़

NULL

केरल में कुंवारों के लिए पंचायत ने किया शादी का जुगाड़
17-08-2022 - 07:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

केरल के कन्नूर जिले के पिनराई ग्राम पंचायत क्षेत्र में अविवाहित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंचायत ने 23 अगस्त को विवाह संबंधी एक वेबसाइट शुरू करने का फैसला किया है। जिला योजना समिति ने पिनराई पंचायत की सयोज्यम परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 35 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति पंचायत की विवाह संबंधी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराकर सही जीवनसाथी की तलाश कर सकेगा। पिनराई पंचायत के प्रमुख केके राजीवन ने कहा कि शादी से पहले इच्छुक लोगों की काउंसलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत ने एक सर्वे किया है, जिसमें 35 साल से अधिक उम्र के कई लोग अविवाहित मिले हैं।
वर-वधु के उचित मिलान पर बनेगी बात
राजीवन ने कहा कि कई युवा अलग-अलग कारणों से अविवाहित हैं। कुछ युवा संगठनों और कुछ राजनीतिक दलों ने इस समस्या से निपटने के मकसद से यह पहल शुरू करने के लिए हमसे संपर्क किया है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।