Shri Sammed Shikharji : केंद्र सरकार ने सम्मेद शिखर जी पर ट्यूरिस्ट प्लेस का दर्जा वापस ले उसे पुनः तीर्थ स्थल घोषित किया

<p><em>Shri Sammed Shikharji : चौतरफा विरोध के बाद केंद्र सरकार ने जैन समाज के प्रमुख तीर्थ झारखण्ड स्थित&nbsp; &lsquo;Shri Sammed Shikharji&rsquo;&nbsp; के ट्यूरिस्ट प्लेस का दर्जा का वापस लेकर उसे पुनः तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है। इस संदर्भ में केंद्र सरकार ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।</em></p>

Shri Sammed Shikharji : केंद्र सरकार ने सम्मेद शिखर जी पर ट्यूरिस्ट प्लेस का दर्जा वापस ले उसे पुनः तीर्थ स्थल घोषित किया
05-01-2023 - 06:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री ओ. पी. सकलेचा का कहना है कि  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पहले ही इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर अब सम्मेद शिखरजी तीर्थ स्थल ही रहेगा। इसके दर्जे में कोई परिवर्तन नहीं होगा। सकलेचा ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र में कोई निर्माण कार्य नहीं होगा और स्थल की पवित्रता बनाये रखने के लिए वहां होटल, ट्रैकिंग और नॉन वेज पर भी रोक रहेगी।

सकलेचा ने कहा कि सम्मेद शिखर सिर्फ जैन समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए पवित्र स्थान है। उन्होंने बताया, ‘तय हुआ है कि एक बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसमें दो लोग जैन समाज, स्थानीय प्रतिनिधि और सरकार के प्रतिनिधि होंगे। जो भी निर्णय करना होगा बोर्ड करेगा।’ उन्होंने कहा कि वह स्थान तीर्थ स्थल ही बना रहेगा, पर्यटन स्थल का दर्जा वापस ले लिया गया है।

बकौल सकलेचा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पहले दिन ही घोषणा कर दी थी कि सरकार जैन समाज के साथ है और इस बारे में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी वार्ता की थी। उन्होंने कहा, ‘उसी दिन से साफ था कि जैन समाज की भावनाओं को आहत नहीं होने देंगे, घोषणा आज हुई है। झारखण्ड सरकार ने जो किया सो किया लेकिन उसका राजनीतिकरण करने का प्रयास किया गया।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।