डिज्‍नी करेगा 7000 कर्मचारियों की छंटनी ,  करीब 5.5 अरब डॉलर की होगी बचत 

<p><em>अमेरिकी कंपनियों में छंटनी का दौर लगातार जारी है। अब कर्मचारी निकालने वाली कंपनियों की लिस्&zwj;ट में वॉल्&zwj;ट डिज्&zwj;नी का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी ने 7,000 कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया है। डिज्&zwj;नी की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा डिजनी + हॉटस्टार ने 31 दिसंबर 2022 को समाप्त पहली तिमाही के लिए 38 लाख पेड सब्&zwj;सक्राइबर खो दिए हैं।&nbsp;</em></p>

डिज्‍नी करेगा 7000 कर्मचारियों की छंटनी ,  करीब 5.5 अरब डॉलर की होगी बचत 
09-02-2023 - 07:00 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

छंटनी से बचेंगे हर साल करीब 5.5 अरब डॉलर 
कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह 7,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। इसे सीईओ बॉब इगर का पहला बड़ा फैसला माना जा रहा है। उन्हें पिछले साल के अंत में कंपनी की बागडोर संभाली थी। डिज्‍नी की 2021 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में उसके 1,90,000 कर्मचारी हैं। इनमें से 80 प्रतिशत फुलटाइम थे. छंटनी के बाद डिज्‍नी की कुल वर्कफोर्स में 3.6 फीसदी की कमी आ जाएगी। अनुमान है कि छंटनी से 5.5 अरब डॉलर सालाना बचेंगे। 

सब्सक्राइबर्स में गिरावट दर्ज 
डिज्‍नी की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा डिजनी + हॉटस्टार ने 31 दिसंबर 2022 को समाप्त पहली तिमाही के लिए 3.8 मिलियन सशुल्क ग्राहक खो दिए। डिजनी+ हॉटस्टार का मेंबर बेस तिमाही के लिए 57.5 मिलियन था, जो पिछली तिमाही में 61.3 मिलियन से 6 प्रतिशत कम था। कंपनी ने कहा कि इसकी स्ट्रीमिंग सर्विस ने पिछली तिमाही में सब्सक्राइबर में पहली बार गिरावट देखी, क्योंकि कंज्यूमर्स ने खर्च में कटौती की है। डिज्नी ग्रुप ने पिछले तीन महीने में $23.5 बिलियन का रेवेन्यू दर्ज किया, जो उम्मीद से बेहतर था। 

बता दें कि सीईओ के रूप में इगर कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इगर ने कहा कि कंपनी टेलीविजन और फिल्म दोनों में जो कुछ भी बनाती है, उसकी लागत पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रतिस्‍पर्धा के कारण चीजें महंगी हो गई हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।