किशोर कुमार के बंगले में रेस्टोरेंट मत खोलो विराट..

किशोर कुमार के बंगले में रेस्टोरेंट मत खोलो विराट..
04-09-2022 - 10:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

क्रिकेटर विराट कोहली ने किशोर कुमार का मुंबई स्थित बंगला किराये पर लिया है। वे इसमें रेस्टोरेंट चलाएंगे। किशोर कुमार की जन्मभूमि मध्य प्रदेश के खंडवा में लोग इससे खुश नहीं हैं। उन्होंने कोहली के लिए एक पैगाम भेजा है। खंडवा वासियों ने कहा है कि कोहली को किशोर दा के बंगले में रेस्टोरेंट की बजाय संगीत विद्यालय या म्यूजियम बनाना चाहिए। उन्होंने यह इच्छा भी जताई है कि खंडवा स्थित किशोर दा के पैतृक घर की भी सुध लेनी चाहिए। इसे भी संगीत विद्यालय या म्यूजियम के रूप में विकसित करना चाहिए।
खंडवा में स्थित किशोर कुमार के बंगले गौरी कुंज की हालत बेहद खस्ता है। यहां के लोग इस खस्ताहाल बंगले को किशोर कुमार की याद में म्यूजियम या उनके मंदिर के रूप में देखना चाहते हैं। किशोर दा ने मुंबई और खंडवा स्थित अपने बंगलों का एक ही नाम रखा था- गौरी कुंज। यह नाम उन्होंने अपनी मां और पिता के नाम पर रखा था।
खंडवा के लोगों की शिकायत है कि यहां स्थित किशोर कुमार के बंगले की उनके परिवार के लोग भी सुध नहीं ले रहे। इस घर की एक-एक ईंट निकलती जा रही है। खंडवा वाला घर भी परिवार के लोग सरकार को दे दें ताकि यहां पर किशोर कुमार की याद में म्यूजियम या उनका मंदिर बनाया जा सके।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।