स्पेस से लेकर तीसरे विश्व युद्ध तक जानिए 2023 के लिए नास्त्रेदमस की टॉप 5 भविष्यवाणियां
फ्रांस के भविष्यवक्ता नॉस्त्रेदमस ने 1566 में अपनी मौत से पहले 6,338 भविष्यवाणियों को लिखा है, जिसमें हमारी दुनिया का अंत कब और कैसे होगा के बारे में भी बताया है। कई लोगों का मानना है कि नॉस्त्रेदमस ने क्रांति से लेकर युद्ध तक हमारी दुनिया की रूपरेखा तय करने वाली भविष्यवाणियां की हैं। साल 2023 के लिए नॉस्त्रेदमस ने कई खतरनाक भविष्यवाणियां की हैं।
तीसरा विश्व युद्ध
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी को कुछ इस तरह लिखा है- 'सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे लोग।' कई लोग इसे विश्वयुद्ध मानते हैं। लोगों का मानना है कि रूस और यूक्रेन का युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध में बदल जाएगा। वहीं, कई लोग इसे चीन और ताइवान के बीच संघर्ष से जोड़ कर देखते हैं। उनका मानना है कि ताइवान को बचाने के लिए अमेरिका आएगा, जो एक बड़े युद्ध की शक्ल लेगा।
मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री
मंगल ग्रह को लेकर नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस ने लिखा, मंगल पर रोशनी गिर रही है। कई लोगों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने इंसान के लाल ग्रह पर कदम रखने से जुड़ी भविष्यवाणी की है। वहीं कई लोगों का मानना है कि इंसानों को मंगल पर पहुंचाने से जुड़े मिशन में एक बड़ी कामयाबी इस साल मिल सकती है।
नये पोप को लेकर भविष्यवाणी
पोप का बदलना भी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में से एक हैं। अगर ऐसा होता है तो पोप फ्रांसिस की जगह कोई और आएगा। नास्त्रेदमस के मुताबिक पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप होंगे। उनकी जगह जो भी लेगा वह एक स्कैंडल को जन्म देगा।
आसमान की आग
नास्त्रेदमस ने लिखा, शाही भवन पर आकाशीय आग। कई लोग इसकी व्याख्या नई सभ्यता के उदय से करते हैं। वहीं कई लोग इसे दुनिया खत्म होने तो वहीं कई लोग इसकी व्याख्या दुनिया के नये कानून से करते हैं।
दो महान शक्तियां आएंगी साथ
नास्त्रेदमस ने दिलचस्प तरीके से दो महान शक्तियों के एक साथ नया गठबंधन बनाने की बात कही है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में ये गठबंधन एक मजबूत आदमी और एक कमजोर पुरुष या महिला नेता के बीच होगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसके प्रभाव अच्छे होंगे लेकिन वे लंबे समय तक नहीं रहेंगे।
What's Your Reaction?