अस्पताल में कुत्तों ने बनाया नवजात बच्ची को निवाला..!
कर्नाटक के मांड्या जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मांड्या आयुर्विज्ञान संस्थान (एमआईएमएस) में घुसे कुत्तों ने एक बच्ची को निवाला बना लिया। जन्म के बाद बच्ची के माता-पिता उसे लावारिस छोडक़र चले गए थे। नवजात बच्ची को आवारा कुत्तों के खाने के बाद अस्पताल में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को संदेह है कि सामाजिक कलंक के कारण नवजात बच्ची को उसके माता-पिता ने छोड़ दिया है। वे सबूत जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच से कुछ शुरुआती प्रमाण भी मिले हैं। पुलिस उस पर काम कर रही है।
मंगलवार को एमआइएमएस के वार्ड नंबर सात के पास कुत्ते का यह झुंड को देखा गया। कुत्तों का झुंड एक बच्ची को नोच रहा था। लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल के अधिकारियों को दी।
What's Your Reaction?