डॉ गोपाल शर्मा आप आगे बढ़ो, पूरा पत्रकार समाज आपके साथ है..!
<p><em>जयपुर के पत्रकार एकजुट हैं और एक स्वर से बुलंद आवाज में कह रहे हैं कि राजस्थान की राजनीति में पत्रकारों को उचित प्रतिनिधित्व मिलना ही चाहिए। जयपुर स्थित पिंकसिटी प्रेस क्लब में मंगलवार, 29 अगस्त को पत्रकार स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में मांग उठाई गई कि कुछ महीनों बाद राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे पत्रकारों को भी राज्य की राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दें।</em></p> <p><em><img alt="" src="https://www.newsthikana.com/uploads/news/1693423257press_club.jpg" style="height:450px; width:800px" /></em></p>
भले ही किसी भी दल से सहमति हो लेकिन डॉ गोपाल शर्मा को भाजपा ने टिकट दिया तो हर हाल में उन्हें जिताएंगे
पत्रकार समाज का कहना है कि राजस्थान की सांगानेर विधानसभा सीट से पत्रकार डॉ. गोपाल शर्मा अपनी दावेदारी रख रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी को उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाना चाहिए। यदि डॉ. शर्मा को भाजपा टिकट देती है तो पत्रकार भले ही किसी भी दल के विचारों से सहमति रखते होंगे लेकिन वे अपने पत्रकार समाज के साथी का डॉ गोपाल शर्मा का तन, मन और धन से सहयोग कर उनकी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेगे।
प्रेस क्लब में मौजूद सभी पत्रकारों और प्रेस क्लब प्रबंध कार्यकारिणी के साथ सभी 6 पूर्व अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से गोपाल शर्मा को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने की संकल्प व्यक्त किया। सभी उपस्थित पत्रकारों ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे डॉ. गोपाल शर्मा के समर्थन में हाथ उठाकर समर्थन देने की घोषणा की। जल्दी ही पिंकसिटी प्रेस क्लब इस आशय का संकल्प पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजेगाष इसके अलावा कई अन्य पत्रकार संगठनों ने भी डॉ. गोपाल शर्मा के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को संकल्प पत्र भेजने का निर्णय किया।
पत्रकारों की आवाज होगी बुलंद
सभी पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि राजनीति में पत्रकारों को उचित प्रतिनिधित्व मिलता है तो लोकतंत्र का स्तंभ कहे जाने वाले इस पत्रकार समाज की आवाज और बुलंद होंगी। आज स्थित यह है कि एक पत्रकार सबकी आवाज बनता है लेकिन विधानसभा में उनका कोई प्रतिनिधि नहीं है। पत्रकार सिर पर कफन बांध कर तमाम विपरीत परिस्थितियों में काम करता है लेकिन जब उस पर कोई मुसीबत या परेशानी आती है तो कोई भी नेता साथ नहीं देता। ऐसे में अब समय आ गया है कि जो पत्रकार हितों को संरक्षण प्रदान करने वाले लोगों को आगे बढ़ाया जाए।
यह कहा पत्रकारों ने
राजस्थान में वरिष्ठतम पत्रकार प्रवीणचंद छावड़ा ने कहा कि डॉ. गोपाल शर्मा एक प्रतिबद्ध व्यक्ति हैं। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सेवा की है। अब वे सार्वजनिक जीवन में जाना चाहते हैं तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद इंडिया ने कहा कि डॉ. गोपाल शर्मा को सांगानेर में जनता का जो समर्थन मिल रहा है, उससे लगने लगा कि डॉ. शर्मा विधायक के रूप में उनकी सेवा करेंगे। उन्होंने कहा पहले जो पत्रकार राजनेता बनना चाहते थे, वे सरकार की कृपा पर ही निर्भर होते थे। पार्टी उन्हें राज्यसभा में भेज देती थी लेकिन डॉ. गोपाल शर्मा ने चुनाव लडने की जो हिम्मत दिखाई है और मजबूती से अपना दावा रखा है, यह उनकी जीवटता का प्रतीक है। वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा का कहना है कि पत्रकार लोक शिक्षक के रूप में कार्य करता है। सरकार में भी पत्रकारों की भूमिका बराबर रहनी चाहिए। स्वाधीनता के आंदोलन में भी पत्रकारों की बड़ी भूमिका रही है। पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सत्य पारीक का ही सुझाव कि जो पत्रकार साथी चुनाव लड़ना चाहता है और पत्रकार संगठनों से समर्थन मांगता है, उनके समर्थन में प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने ही प्रस्ताव दिया डॉ. गोपाल शर्मा ने सभी पत्रकार संगठनों से समर्थन मांगा है इसलिए सभी पत्रकार संगठन उनके पक्ष में प्रस्ताव पारित कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पहुंचाएंगे। पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधारमण शर्मा ने कहा कि एक पत्रकार दूसरे लोगों को जिता कर नेता बनाता है। अब पत्रकार को नेता बनाने की हमारी जिम्मेदारी है। पिंकसिटी प्रेस क्लब के महासचिव रामेन्द्र सोलंकी, पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, नीरज मेहरा, अभय जोशी, मुकेश मीणा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एलएल शर्मा ने उपस्थित सभी पत्रकारों की तरफ से डॉ. गोपाल शर्मा को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ हैं और हर स्तर पर सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि डॉ गोपाल शर्मा सांगानेर क्षेत्र से विधायक चुने जाते हैं तो मैं समझूंगा कि मैं ही विधायक बन गया हूं।
आभारी हूं पत्रकार जगत के आपार विश्वास व समर्थन काः डॉ. गोपाल शर्मा
पत्रकार स्नेह सम्मेलन में मिले अपार स्नेह, विश्वास और सर्मथन से गोपाल शर्मा बेहद आल्हादित नजर आए। इसके लिए उन्होंने पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए ही सार्वजनिक जीवन में जाना चाहते हैं। पत्रिका समूह में धारदार रिपोर्टिंग के प्रसिद्ध डॉ. गोपाल शर्मा ने जयपुर में महानगर टाइम्स नामक दैनिक समाचार पत्र की स्थापना की और अब यह राज्य का प्रमुख दैनिक समाचारपत्र के रूप में पहचान रखता है। डॉ. शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान भी उनकी यही सोच यही रही कि वे पत्रकारिता के माध्यम से जनसेवा का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे मन-वचन और कर्म से भारत माता की संतान के रूप में जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा करने के लिए ही उन्होंने सार्वजनिक जीने की राह चुनी है। इस मौके पर नेशनल जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा, जार के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरीश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज, जितेन्द्र सिंह शेखावत, पशुपति कुमार शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, जीनत कैफी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?