Morocco : 6.8 की तीव्रता का भूकंप...! बुरी तरह हिल गया मोरक्को , लगभग 300 लोगों की मृत्यु की खबर ,Video
<p><em>Earthquake in Morocco : उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को में 6.8 की तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया है। भूकंप के झटकों ने पूरे मोरक्को को झकझोर कर रख दिया। जिससे उत्तर में रबात शहर से लेकर दक्षिण में सिदी इफनी और उससे आगे तक हलचल मच गई। इस उच्च तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से भारी तबाही की सूचना है। मोरक्को में खबर लिखे जाने तक लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी थी।भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता की पेशकश की है।</em></p>
समाचार स्टेशन अल-अरबिया (Al-Arabiya) के अनुसार, कई निवासियों के हताहत होने की खबर है। मोरक्को के भिन्न प्रान्त के अधिकारियों ने मृतकों की अनुमानित संख्या बतायी है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप से शुक्रवार देर पूरा देश हिल गया। दिन चढ़ने के साथ नुकसान का अंदाजा लग पाएगा।
शुक्रवार रात 11:11 पर आया था भूकंप
बताया गया है कि, मोरक्को में भूकंप के तेज झटके शुक्रवार रात करीब 11 : 11 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मारकेश के दक्षिण-पश्चिम में 71 किमी (44 मील) उच्च एटलस पर्वत में, स्थानीय समयानुसार 18.5 किमी की गहराई पर था।
लोग पोस्ट कर रहे हैं भयानक वीडियो
कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप के समय के वीडियो पोस्ट कर मदद की गुहार लगा रहे हैं । वीडियो के अनुसार, भूकंप के झटके की वजह से मलबा संकरी गलियों में बिखरा गया। घरों में रखे लोगों के सामान अलमारियों से गिर गए। भूकंप की तीव्रता को लेकर यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (US Geological Survey) ने शुरुआती आंकड़े पेश किए। जिसे लेकर उन्होंने आर्थिक नुकसान को दर्शाने के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। अनुमान लगाया गया है कि अधिक नुकसान होने की संभावना है।<
/p>#Morocco : A strong earthquake of 6.8 magnitude struck central Morocco, killing atleast 296 people.
The epicentre was in the High Atlas Mountains, 71km (44 miles) south-west of Marrakesh, at a depth of 18.5km at 23.11 local time.
Many buildings collapsed, many feared trapped… pic.twitter.com/f1j6P851Ht— Saba Khan (@ItsKhan_Saba) September 9, 2023
भूकंप के झटकों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है एपिसेंटर
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने शुरुआती आंकड़े पेश किए। भूकंप के झटकों की वजह से हुई मौतों के लिए येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया। ये दर्शाता है कि बड़ी संख्या में हताहत होने की संभावना है। USCS ने बताया, 'इस क्षेत्र की आबादी वैसे इलाकों में रहती है, जो भूकंप के झटकों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।' अफ़्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों (African and Eurasian plates) के बीच स्थित होने की वजह से मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में २००४में आए तेज भूकंप के झटकों की वजह से कम से कम 628 लोग मारे गए थे, जबकि 926 घायल हो गए थे।
What's Your Reaction?