G20 के बहाने ऋषि सुनक आ ही गए पत्नी संग ससुराल , काम के बाद करना चाहते हैं भारत के मंदिरों के दर्शन
<p><em>ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शनिवार से शुरू हो रहे G20 शिखर सम्मेलन के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 'जय सियाराम' कहकर उनका स्वागत किया। पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ सुनक का हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और वरिष्ठ राजनयिकों ने स्वागत किया।यहाँ समाचार एजेंसी से बात करते हुए सुनक काफी उत्साहित भी दिखे और उन्होंने यहाँ के मंदिर दर्शन की इच्छा को भी साझा किया ।</em></p>
"उम्मीद है प्यार से ' भारत के दामाद ' कहा गया होगा" : पीएम सुनक
यह स्पष्टतः विशेष है। उन्होंने अपने साथ यात्रा कर रहे संवाददाताओं से कहा, ''मैंने कहीं देखा कि मुझे भारत के दामाद के रूप में संदर्भित किया गया था, मुझे उम्मीद है कि यह प्यार से कहा गया होगा।''
ऋषि सुनक ने कहा कि जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए उनकी नई दिल्ली यात्रा "स्पष्ट रूप से विशेष" है क्योंकि उन्होंने भारतीय विरासत के पहले ब्रिटिश प्रधान मंत्री और भारत के दामाद के रूप में संदर्भित किया गया था, मुझे उम्मीद है कि यह प्यार से कहा गया होगा।''
इसके बाद पीएम सुनक ने समाचार एजेंसी को साक्षत्कार दिया। इस दौरान उन्होंने खालिस्तान के मुद्दे पर दो टूक कहा कि वे इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। खालिस्तान मुद्दे से जुड़े सवाल पर ऋषि सुनक ने कहा, 'यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि ब्रिटेन में किसी भी प्रकार का उग्रवाद या हिंसा स्वीकार्य नहीं है। इसीलिए हम विशेष रूप से 'PKE' खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'हमारे सुरक्षा मंत्री हाल ही में भारत में अपने समकक्षों से बात कर रहे थे। हमारे पास खुफिया और अन्य जानकारी साझा करने के लिए एक साथ कार्य करने वाले समूह हैं, जिससे हम इस तरह के हिंसक उग्रवाद को जड़ से खत्म कर सकें। यह सही नहीं है और मैं इसे यूके में बर्दाश्त नहीं करूंगा।
भारत मेजबानी के लिए सही समय पर सही देश: सुनक
उन्होंने कहा कि जी20 भारत के लिए एक बड़ी सफलता रही है। भारत इसकी मेजबानी के लिए सही समय पर सही देश है। मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ दिनों तक विचार-विमर्श और निर्णय लेने का बहुत अच्छा मौका होगा।
भारत यात्रा है विशेष
ऋषि सुनक ने कहा कि जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए उनकी नई दिल्ली यात्रा "स्पष्ट रूप से विशेष" है क्योंकि उन्होंने भारतीय विरासत के पहले ब्रिटिश प्रधान मंत्री और भारत के दामाद के रूप में संदर्भित किया गया था, मुझे उम्मीद है कि यह प्यार से कहा गया होगा।''
जन्माष्टमी ठीक से नहीं मना पाया : ब्रिटिश पीएम
हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव पर सुनक ने कहा कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक मेरे यहां रहने के दौरान मैं किसी मंदिर के दर्शन कर सकूंगा। अभी रक्षा बंधन था, जिसमें मेरी बहनों ने मुझे राखी बांधी, मेरे पास दूसरे दिन ठीक से जन्माष्टमी मनाने का समय नहीं था, लेकिन उम्मीद है जैसा कि मैंने कहा कि हम अगर किसी मंदिर जाएं तो मैं इसकी भरपाई कर सकूंगा। मेरा मानना है कि आस्था एक ऐसी चीज है जो हर उस व्यक्ति की मदद करती है जो अपने जीवन में आस्था रखता है।
भारत के साथ एक अच्छा समझौता होना बाकी : सुनक
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता(FTA) पर चल रही चर्चा पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी जी और मैं दोनों हमारे दोनों देशों के बीच एक व्यापक और महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते को संपन्न होते देखने के इच्छुक हैं। हम दोनों का यह मानना है कि एक अच्छा समझौता होना बाकी है लेकिन व्यापार समझौतों में हमेशा समय लगता है, हमें दोनों देशों के लिए काम करना होगा। हालांकि, हमने काफी प्रगति की है लेकिन अभी भी कड़ी मेहनत बाकी है।
यूक्रेन और रूस पर कुछ यूँ है ऋषि सुनक का रुख
ऋषि सुनक ने कहा कि जब यूक्रेन और रूस की बात आती है तो एक चीज जो मैं करूंगा वह उस भयानक प्रभाव को उजागर करना है जो रूस के अवैध आक्रमण से दुनिया भर के लाखों लोगों पर पड़ रहा है, खासकर खाद्य कीमतों पर। रूस हाल ही में अनाज सौदे से पीछे हट गया है। हम यूक्रेन से दुनिया भर के कई गरीब देशों में अनाज भेज रहे हैं और अब आपने देखा है कि खाद्य कीमतें बढ़ गई हैं। जिससे लाखों लोगों को परेशानी हो रही है। यह सही नहीं है। जो काम मैं करूंगा उनमें से एक है लोगों को रूस के अवैध युद्ध के प्रभाव के बारे में जागरूक करना।
रूस ,यूक्रेन और भारत
रूस और यूक्रेन पर भारत की स्थिति पर सुनक ने कहा कि यह मेरा काम नहीं है कि मैं भारत को बताऊं कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर क्या रुख अपनाना चाहिए, लेकिन मैं जानता हूं कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान की सही परवाह करता है। मुझे लगता है कि ये ऐसी चीजें हैं जो सार्वभौमिक मूल्य हैं जिन्हें हम सभी साझा करते हैं। वे चीजें हैं जिन पर मैं विश्वास करता हूं, और मैं जानता हूं कि भारत भी उन चीजों में विश्वास करता है।
मैं परिवार के अविश्वसनीय जीवंत पुल का उदाहरण: सुनक
जी20 भारत की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन विषय है। जब आप 'एक परिवार' कहते हैं, तो मैं उस अविश्वसनीय जीवंत पुल का उदाहरण हूं, जिसका वर्णन प्रधानमंत्री मोदी ने यूके और भारत के बीच किया है। यूके में मेरे जैसे लगभग 2 मिलियन भारतीय मूल के हैं। इसलिए ब्रिटिश प्रधान मंत्री के रूप में उस देश में रहना मेरे लिए बहुत खास है, जहां से मेरा परिवार है।
What's Your Reaction?