हिमाचल प्रदेश के मंडी में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही तीव्रता, विशेष जानमाल का नुकसान नहीं

हिमाचल प्रदेश के मंडी में महसूस किये गये भूकंप के झटके,  रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही तीव्रता, विशेष जानमाल का नुकसान नहीं
17-11-2022 - 09:16 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश के पहाड़ी क्षेत्र वाले राज्य हिमाचल प्रदेश में बुधवार, 16 नवंबर की रात भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। इन झटकों से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रात 9:32 बजे यहां भूकंप जो झटके महसूस हुए उनकी  तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। भूकंप के झटके 10 से 15 सैकेंड तक महसूस होते रहे लेकिन फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

भूकंप पर नजर रखने वाली संस्था नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक मंडी के रोपड़ू के पास नेरी खड्ड जहां ब्यास नदी में मिलती है, वहीं पर भूकंप का केंद्र था। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी क्षेत्र होने के साथ भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील क्षेत्रों में गिना जाता है। यह सिस्मिक जोन 4 और 5 में आता है, जिसका अर्थ है कि यहां भीषण भूकंप आने का खतरा बना रहता है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।