इमर्जिंग एशिया कप: फाइनल में पाकिस्तान से हारा भारत

<p><em><strong>पाकिस्तान ने इमर्जिंग एशिया कप का खिताब जीत लिया है। कोलंबो में खेले गए फाइनल में उसने भारत को 128 रन से करारी शिकस्त दी।&nbsp;</strong></em></p>

इमर्जिंग एशिया कप: फाइनल में पाकिस्तान से हारा भारत
24-07-2023 - 08:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय कप्तान यश ढुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 352 रन बनाए थे। तैयाब ताहिर ने 71 गेंदों में 108 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 40 ओवर में 224 रन पर सिमट गई। अभिषेक शर्मा को छोड़कर भारत का कोई भी बल्लेबाज 50़ का स्कोर नहीं बना सका। अभिषेक ने 51 गेंदों में 61 रन की पारी खेली।
दो बार जीता पाकिस्तान
पाकिस्तान का यह इमर्जिंग एशिया कप का लगातार दूसरा खिताब है। इससे पहले यह टूर्नामेंट 2019 में खेला गया था। तब पाकिस्तान ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था। पाकिस्तान लगातार दो बार यह खिताब जीतने वाली दूसरी टीम है। उनसे पहले श्रीलंका ने ऐसा किया था। श्रीलंका ने 2017 और 2018 में लगातार दो बार इमर्जिंग एशिया कप का खिताब जीता था। 
पहला खिताब भारत के नाम
2013 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। पहले संस्करण में भारत ने सूर्यकुमार की कप्तानी में खिताब जीता था। अब तक कुछ पांच संस्करण खेले गए हैं और टीम इंडिया सिर्फ एक बार (2013) ही जीत पाई है। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान ने दो-दो बार खिताब जीते हैं। इससे पहले टीम इंडिया 2018 में भी श्रीलंका से फाइनल में हार गई थी।
फाइनल में टीम इंडिया की पहली हार
फाइनल में हार इमर्जिंग एशिया कप के इस संस्करण में टीम इंडिया की पहली हार रही है। ग्रुप स्टेज में भारत ने अपने पहले मैच में यूएई-ए को आठ विकेट से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने नेपाल को नौ विकेट से शिकस्त दी। तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। यह मैच यश ढुल की टीम ने आठ विकेट से जीता। साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली थी। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 51 रन से हराया था। भारत को टूर्नामेंट में एकमात्र हार पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में मिली। 
पाकिस्तान का इस संस्करण में सफर
वहीं, पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नेपाल को चार विकेट से शिकस्त दी। दूसरे मैच में पाकिस्तान ने यूएई को 184 रन से हराया। भारत से तीसरे मैच में हारने के बाद वापसी करते हुए सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका-ए को 60 रन से करारी शिकस्त दी। अब फाइनल में भारत को हराकर ग्रुप स्टेज में मिली हार का बदला भी ले लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।