जीवित है आतंकी पन्नू , भारतीय राजनयिकों को दी धमकी !

<p>आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून जिंदा है और वह फिलहाल न्यूयॉर्क में है। उसने गुरुवार को कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूके में भारतीय राजनयिकों को फिर से धमकी दी है। दो दिन पहले भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत की खबर उड़ी थी।&nbsp;</p>

जीवित है आतंकी पन्नू , भारतीय राजनयिकों को दी धमकी !
07-07-2023 - 04:49 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) की स्थापना करने वाले पन्नून ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, “हां, हम संधू-वर्मा-डोराईस्वामी-मल्होत्रा-वोहरा, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, इटली और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिकों को निज्जर की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।”

कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह के तीसरे चरण की घोषणा करते हुए पन्नून ने कहा कि टोरंटो में 16 जुलाई को मतदान होगा और 10 सितंबर को वैंकूवर में मतदान निज्जर को समर्पित होगा।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत की खबर..!

कनाडा स्थित खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर, जिसे भारत सरकार ने ‘वांछित आतंकवादी’ घोषित किया था, की दो अज्ञात बंदूकधारियों ने ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में गोली मार कर हत्या कर दी थी। निज्जर सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा का प्रमुख था।

इसके बाद पन्नू भूमिगत हो गया था।

खालिस्तान कट्टरपंथियों ने 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी थी। अमेरिका ने इस हमले की निंदा की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।