महाराष्ट्रः राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 नये मंत्री बनाये गये

NULL

महाराष्ट्रः राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 नये मंत्री बनाये गये
09-08-2022 - 12:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

महाराष्ट्र में शिवसेना के शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार जल्दी ही कैबिनेट यानी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है।  शिंदे गुट और भाजपा दोनों ही ओर के 9-9 यानी 18 मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी है। जिन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिला है उनमें शिंदे गुट से तानाजी सावंत, उदय सामंत, संदीपन भुमरे, दादा भुसे, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई, संजय राठौड़ और गुलाबराव पाटील हैं।

 भाजपा की ओर से चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटील, सुरेश खाडे, अतुल सावे, रवींद्र चव्हाण, गणेश नाइक और विजयकुमार गावित ने शपथ ली है। भाजपा की ओप  आशीष शेलार का नाम भी लिया जा रहा था लेकिन उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।