मोरबी हादसाः मरम्मत के नाम पर सिर्फ पुल का फर्श बदलकर किया रंग-रोगन
<p><em><strong>जिस कॉन्ट्रैक्टर ने ब्रिज की मरम्मत का ठेका लिया था, उसके पास कॉन्ट्रैक्ट लेने की भी योग्यता नहीं थी।</strong></em></p>
मोरबी ब्रिज हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में स्थानीय कोर्ट में हुई सुनवाई में प्रॉसिक्यूशन पक्ष ने कोर्ट को बताया कि जिस कॉन्ट्रैक्टर ने ब्रिज की मरम्मत का ठेका लिया था, उसके पास कॉन्ट्रैक्ट लेने की भी योग्यता नहीं थी। इतना ही नहीं, कोर्ट में फॉरेंसिंक टीम की रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया। हादसे के मामले में गिरफ्तार सभी 9 लोगों को बुधवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने ओरेवा कंपनी के दो मैनेजर समेत चार लोगों को शनिवार तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, 5 अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने इन 5 आरोपियों की हिरासत की मांग नहीं की थी. कोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आया है कि रेनोवेशन या मरम्मत के दौरान हैंगिंग ब्रिज के तार तक नहीं बदले गए थे।
ममता ने पीएम मोदी की आलोचना से किया इनकार
गुजरात के मोरबी में पुल हादसे को लेकर ममता बनर्जी ने चेन्नई में पीएम मोदी की आलोचना करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह मौत को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहती। वे बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलने के लिए चेन्नई रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रही थीं।
What's Your Reaction?