मौसम का हाल : बर्फीली वादी से दिख रहे हैं लॉर्ड्स और ओवल क्रिकेट ग्राउंड; देखिये तस्वीर और वीडियो..
<p>मौसम का हाल : लॉर्ड्स मैदान में जमकर बर्फ गिर रही है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बर्फ की सफ़ेद चादर बिछ गयी है। इस दृश्य को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक ट्विटर ने जब साझा किया तो वो वायरल हो गयी। कुछ इसी तरह का नज़ारा ओवल क्रिकेट ग्राउंड का भी है। </p>
इंग्लैंड में क्रिसमस के त्योहार के पहले भारी बर्फबारी हो रही है। इसीलिए लॉर्ड्स और ओवल क्रिकेट ग्राउंट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। दरअसल, इंग्लैंड में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस दौरान लॉर्ड्स मैदान में जमकर बर्फ गिर रही है। ऐसे में पूरा क्रिकेट ग्राउंड बर्फ से ढंक गया है। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिस देखकर ऐसा लग रहा है मानो पूरे ग्राउंड पर सफेद चादर बिछी हो। यह तस्वीर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक ट्विटर पेज द्वारा साझा की गई है। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा -बैटिंग पहले ?
वहीं, लंदन के ही ओवल मैदान का भी कुछ ऐसा ही हाल है। ओवल में भी क्रिकेट मैदान को बर्फ ने पूरी तरह से ढंक दिया है। मैदान देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां कभी घास थी ही नहीं। जाहिर सी बात है इस मौसम में इंग्लैंड में क्रिकेट खेलना बिल्कुल भी संभव नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग वहां के वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं जो दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी साझा कर रहे हैं।
भयंकर बर्फबारी के कारण प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों में अभी से सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। पहली बर्फबारी ने न केवल ओवल का क्रिकेट ग्राउंड बल्कि उसके आसपास की कई इमारतें और सड़कों को भी बर्फ की चादर से ढंक दिया है।
लॉर्ड्स और ओवल मैदान में बिछी बर्फ की सफेद चादर, वीडियो हुई वायरल
What's Your Reaction?