बारिश की वजह से T-20 सीरीज का पहला मैच किया गया रद्द, दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेलकर की मस्ती
<p><em><strong>भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला जाने वाला पहला टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को माउंट माउंगनुई में खेला जाएगा।</strong></em></p>
वेलिंगटन में खेला जाने वाला, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच जो कि भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होना था, बारिश के चलते बिना एक भी गेंद फेके रद्द हो गया। मैच शुरू होने से पहले ही तेज बारिश होनी शुरू हो गई, जिसके चलते टॉस भी नहीं हो सका। लंबे इंतजार के बाद अंततः अंपायरों ने इस मैच को रद्द घोषित कर दिया।
इस बीच दोनों टीमों के खिलाड़ी भी मौसम के मिजाज में ढल गए और ड्रेसिंग रूम में फुटबॉल खेलकर चिल करते नजर आए। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के खिलाड़ी फुटबॉल से खेलते हुए खुद को रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं।
भारत को इस दौरे पर अब दो और टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। दोनों टीमें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल चरण से बाहर होने के बाद इस सीरीज से नई शुरुआत करना चाहेंगी। विश्व कप में भारत को चैम्पियन बने इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड को उपविजेता पाकिस्तान ने हराया था। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारतीय टी-20 टीम की अगुवाई कर रहे हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उप कप्तान हैं।
बता दें कि भारतीय सिलेक्टर्स ने इस दौरे में युवाओं पर दांव खेला है। उनके सामने न्यूजीलैंड को उसके घर में हराने की चुनौती है। पिछली बार उन्हें पांड्या को आयरलैंड दौरे में टीम का कप्तान बनाया गया था। जहां से वे जीत कर लौटे थे। इस बार सामना केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम से है।
What's Your Reaction?