भारत-बांग्लादेश एक दिवसीय मैच में अभी तक भारत ने दी 187 रनों की चुनौती, केएल राहुल (73) के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं टिका

<p><em><strong>बांग्लादेश के मीरपुर शहर के&nbsp;शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम&nbsp;में एक दिवसीय क्रिकेट मैच चल रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 187 रनों की चुनौती दी है। </strong></em></p> <p>&nbsp;</p>

भारत-बांग्लादेश एक दिवसीय मैच में अभी तक भारत ने दी 187 रनों की चुनौती, केएल राहुल (73) के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं टिका
04-12-2022 - 01:20 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत की ओर से उसके धुरंधर बल्लेबाज नाकाम साबित हुए। ना रोहित चले और धवन और ना ही विराट कोहली। बल्लेबाज केवल केएल राहुल का साथ देने के लिए आते रहे और जाते रहे। केएल राहुल के 73 रनों की बदौलत भारतीय टीम 41.2 ओवरों में10 विकेट के नुकसान पर 186 ही बना सकी। भारत के ज्यादातर बल्लेबाज शकीब अल हसन की गेंदबाजी को झेल नहीं सके और एक के बाद एक करके आउट होते चले गये. हसन ने 10 ओवरों में 36 रन देकर पांच विकेट लिये।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम का पहला विकेट 23 रनों के स्कोर पर गिरा जब शिखर धवन केवल 7 रनों के स्कोर पर मेंहदी हसन की गेंद पर बोल्ड हो गये। रोहित शर्मा ेन विराट कोहली के साथ स्कोर बढ़ाना शुरू ही किया था कि 48 रनों के कुल स्कोर पर उन्हें शकीब अल हसन ने बोल्ड कर दिया. कप्तान रोहित ने 27 रन बनाये। इसके बाद शकीब अल हसन की गेंद पर विराट कोहली को लिटन दास ने 9 रनों के स्कोर पर लपक लिया। इसके बाद तो शेष बल्लेबाज केएल राहुल का साथ देने के लिए आते रहे और जाते रहे। श्रेयस अय्यर ने 24 तो वाशिंगटन सुंदर ने 19 रनों का योगदान दिया। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।