पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CPRF) में महिलाओं को उच्च रैंक, दो को मिला आई रैंक..!

पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CPRF) में महिलाओं को उच्च रैंक, दो को मिला आई रैंक..!
03-11-2022 - 10:50 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश ने अब लैंगिक समानता की ओर कम बढ़ाने शुरू कर दिये हैं। इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। पिछले दिनों बोर्ड कंट्रोल क्रिकेट इन इडिया (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम की महिला सदस्यों को भी पुरुष टीम के सदस्यों के बराबर ही फीस देने का फैसला लिया था। अब

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने पहली बार अपने कैडर की दो महिला अधिकारियों को अपनी त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) और बिहार सेक्टर का महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है।

सीआरपीएफ के अनुसार हाल ही में बल के मुख्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण/तैनाती आदेश के तहत एनी अब्राहम को त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) का आईजी नियुक्त किया गया है और सीमा धुंडिया को बिहार सेक्टर का आईजी नियुक्त किया गया है.

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 1987 में पहली बार महिला अधिकारी को शामिल करने की शुरुआत हुई थीं। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की महिला अधिकारी सीआरपीएफ की इकाइयों का नेतृत्व करतीं रही हैं और वर्तमान में बल में कम से कम तीन ऐसी अधिकारी हैं। यह पहली बार है जब आरएएफ का नेतृत्व कोई महिला आईजी करेगी। एक आईजी सीआरपीएफ में सेक्टर का प्रमुख होता है। दोनों अधिकारी वर्ष 1987 में महिला अधिकारियों के पहले बैच के रूप में अर्धसैनिक बल में शामिल हुईं थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।