देश की सीमाओं को खतरे में डाले, ऐसी राजनीति बिल्कुल नहीं होनी चाहिएः एस जयशंकर

देश की सीमाओं को खतरे में डाले, ऐसी राजनीति बिल्कुल नहीं होनी चाहिएः एस जयशंकर
03-11-2022 - 12:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर के लिए किया गया अस्थायी प्रावधान केवल ‘राजनीति’ की वजह से 70 सालों से अधिक समय तक बना रहा। उन्होंने कहा कि राजनीति होना बुरा नहीं है लेकिन राजनीतिक मजबूरी ऐसी कभी भी नहीं होनी चाहिए जिससे देश की सीमाओं के लिए खतरा उत्पन्न हो या देश के व्यापक हितों को नुकसान पहुंचे।

कोलकाता में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के विद्यार्थियों के साथ बातचीत एस जयशंकर ने कहा, ‘राष्ट्र हित को सर्वप्रथम रखना सबसे जरूरी है। राजनीति ऐसी न हो कि देश के व्यापक हित को नुकसान पहुंचे। सभी नेताओं की सर्वप्रथम यही सोच होनी चाहिए।’  

पाकिस्तान को अमेरिकी की दी गई मदद पर जयशंकर ने कहा, ‘तथ्य यह है कि हमारे यहां चीजें इतनी अस्त-व्यस्त थीं कि दुनिया ने उसका इस्तेमाल किया।’ जयशंकर ने कहा कि इस मुद्दे पर जनमत तैयार करने की जरूरत है क्योंकि यह देश की राजनीति को प्रभावित करता है. पाकिस्तान को दिये जा रहे एफ-16 जैसे उन्नत लड़ाकू विमानों के मुद्दे पर विदेश मंत्री ने कहा, ‘यदि आप पिछले 75 वर्षों को देखें, तो ऐसे कदमों ने सैन्य तानाशाही को बढ़ावा देने के अलावा और कुछ नहीं किया है.’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।