स्मारकों पर फ्री एंट्री: घूमो-फिरो, आजादी का जश्न मनाओ
NULL
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से संरक्षित सभी स्मारकों और स्थलों में 5 से 15 अगस्त तक प्रवेश निशुल्क कर दिया है। यह भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। संस्कृति मंत्रालय आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव समारोह को विशेष रूप से आयोजित कर रहा है। इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत मंगलवार, 2 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में की।
What's Your Reaction?