रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस

<p><em><strong>पात्र रेलकर्मियों को 78 दिन के लिये अधिकतम 17,950 रूपये का भुगतान किया जाएगा</strong></em></p>

रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस
13-10-2022 - 06:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

केंद्र सरकार ने बुधवार को रेल कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की। रेलवे के 11.27 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इससे पटरियों का रखरखाव करने वाले कर्मियों, रेल चालकों, गार्ड, स्टेशन मास्टर, निरीक्षक, तकनीशियन, तकनीकी सहायक, प्वायंट्समैन सहित समूह ‘स’ कर्मियों को लाभ होगा। पात्र रेलकर्मियों को 78 दिन के लिये अधिकतम 17,950 रूपये का भुगतान किया जाएगा। यह प्रोडक्टिविटी बेस्ड बोनस होगा।
इन राज्यों में भी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
दिल्ली सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी 4 प्रतिषत बढ़ गया है। राजस्थान सरकार ने भी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत का इजाफा किया है। बोनस की घोषणा जल्द हो सकती है। कर्नाटक सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3.75 प्रतिशत बढ़ा है। झारखंड में भी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।