रेलवे इन रूट पर चलाने जा रहा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

रेलवे इन रूट पर चलाने जा रहा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
24-09-2022 - 04:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अब फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। फेस्टिवल के दौरान लोग अपने घर जाते हैं। इस दौरान ट्रेन और बसों में सीट नहीं मिलने की परेशानी होती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने आने वाले त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को घर जाने में परेशानी नहीं होगी। त्योहारों पर भी इन स्पेशल ट्रेन में लोगों को आसानी से सीट मिल सकेगी।
ट्रेन नंबर 01671 आनन्द विहार टर्मिनल-उधमपुर वातानुकूलित आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन 3 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आनन्द विहार टर्मिनल से रात 11 बजे चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 01633 नई दिल्ली-उधमपुर आरक्षित त्योहार स्पेशल 30 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नई दिल्ली से रात 11.30 बजे चलेगी। वापसी में 01634 उधमपुर-नई दिल्ली आरक्षित त्योहार स्पेशल 01.अक्टूबर .2022 से 12 नवंबर 2022 तक प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को उधमपुर से रात 09.40 बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वैष्णों देवी तक जाएगी ये ट्रेन
01654 श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा- वाराणसी आरक्षित साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन 02 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात 11.20 बजे चलेगी। ये ट्रेन अगले दिन रात 11.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं वापसी में 01653 वाराणसी- श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा आरक्षित साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन 04 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से सुबह 06.15 बजे चलेगी।
हरिद्वार के लिए चलेगी पूजा स्पेशल
ट्रेन नंबर 82315 कोलकता-हरिद्वार सुविधा पूजा स्पेशल 01 अक्टूबर को कोलकाता से पूर्वाह्न 11.25 बजे चलेगी। ये अगले दिन शाम 06.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 82316 हरिद्वार-कोलकाता सुविधा पूजा स्पेशल 02 अक्टूबर को हरिद्वार से रात 08.30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 03.35 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।