हर नये नेशनल हाइवे पर बनेगा हेलिपैड..! आखिर क्या है मोदी सरकार का मेगाप्लान
<p><em><strong>नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य मंत्री वीके सिंह चाहते हैं कि हर जिले में बनाया जाय हेलिपैड</strong></em></p>
सरकार नए राजमार्गों पर हेलिपैड बनाने पर विचार कर रही है, क्योंकि इससे आपात स्थिति में लोगों को तत्काल बचाने में मदद मिलेगी। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनके मंत्रालय और सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस प्रस्ताव पर चर्चा की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय संपर्क बढ़ाने के लिए, खासकर दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में, हेलिकॉप्टरों के इस्तेमाल को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। सिंधिया ने कहा कि सभी नए राजमार्गों के साथ ही हेलिपैड होने चाहिए, ताकि बुनियादी ढांचा तैयार हो।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर हेलिपैड होने से आपात स्थिति के दौरान तत्काल निकासी में मदद मिलेगी। सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह, दोनों ने हर जिले में हेलिपैड बनाने की वकालत की है। वे राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन में बोल रहे थे।
What's Your Reaction?