बाइडेन पर पाक गुस्से की लहर: कट्टरपंथी पार्टी बोली, एम्बेसेडर को देश से निकालो
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक मुल्क बताकर मानो भूचाल ला दिया है। अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान की कट्रटरपंथी पार्टियों को मानो नया हथियार मिल गया है। पाकिस्तान की कट्टरपंथी धार्मिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने अमेरिकी राजदूत को देश से निकालने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। पार्टी के चीफ सिराज-उल-हक ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक मुल्क बताकर हमारी तौहीन की है। लिहाजा, पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत डोनाल्ड ब्लूम को फौरन देश से निकाल देना चाहिए।
नौकर नहीं है पाकिस्तान
जमात-ए-इस्लामी के चीफ ने कहा कि आखिर अमेरिका को किस बात का गुरूर है। पाकिस्तान एक आजाद मुल्क है और हम पाकिस्तानी लोग उसके नौकर नहीं हैं।
क्यों बिफरा पाकिस्तान
पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक प्रोग्राम में मौजूद थे। इस दौरान स्पीच भी दी और पाकिस्तान को लेकर बहुत सख्त टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा- पाकिस्तान इस दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। वो इसलिए और भी खतरनाक हो जाता है, क्योंकि उसके पास एटमी हथियार हैं और इनकी हिफाजत के लिए कोई मैकेनिज्म मौजूद नहीं है।
What's Your Reaction?