दाऊद, हाफिज सईद के सवाल पर पाकिस्तान ने रख ली मुंह पर अंगुली
<p><em><strong>दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा में 195 देशों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। इन प्रतिनिधियों में सदस्य देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।</strong></em></p>
राजधानी में इंटरपोल महासभा की बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की एक बार फिर किरकिरी हो गई। इंटरपोल की वार्षिक बैठक में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल भी हिस्सा लेने पहुंचा था। बैठक के दौरान पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल से दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के प्रत्यर्पण से जुड़ा सवाल पूछा गया। इस सवाल पर पाकिस्तानी अधिकारी बगले झांकने लगे। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के डायरेक्टर जनरल मोहसिन भट्ट ने कोई जवाब नहीं दिया। अंडरवल्र्ड सरगना दाऊद और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुंह पर उंगली रख ली।
दाऊद के ठिकाने को लेकर जवाब नहीं
इंटरपोल की मीटिंग में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने को लेकर आखिरी समय तक स्थिति स्पष्ट नहीं था। मंगलवार सुबह वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान का दो सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा।
संगठित अपराध मानवता के लिए वैश्विक खतरा
इससे पहले महासभा की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शिकार और संगठित अपराध को मानवता के लिए वैश्विक खतरा है। पीएम ने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए विश्व के एकजुट होने का समय आ गया।
What's Your Reaction?