हांगकांग को रौंदकर पाकिस्तान एशिया कप के सुपर-4 में

हांगकांग को रौंदकर पाकिस्तान एशिया कप के सुपर-4 में
03-09-2022 - 08:28 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान ने एशिया कप 2022 का आखिरी ग्रुप मुकाबला जीत लिया है। उसने हांगकांग को 155 रनों के बड़े अंतर से हराया। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पाकिस्तान की सबसे बड़ी और किसी भी देश की 9वीं सबसे बड़ी जीत है। शारजाह में खेले गए इस मैच में जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सुपर-4 में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। सुपर चार में पाकिस्तान से पहले अफगानिस्तान, भारत और श्रीलंका ने जगह पक्की कर ली थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 193 रन बनाए थे। हांगकांग की पारी रनों पर सिमट गई।
बाबर आजम फेल, फखर जमे
पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर फेल रहे। केवल 9 रनों की पारी खेलकर वे ऑफ स्पिनर एहसान खान का शिकार बने। दूसरे विकेट के लिए फखर जमां और मोहम्मद रिजवान के बीच 116 रनों की साझेदारी हुई।
हांगकांग के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया था लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वे पूरी तरह फेल रहे। केवल 38 रनों को स्कोर पर टीम की पारी सिमट गई। यह टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से 9वां सबसे छोटा स्कोर है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।