गहलोत के बेटे वैभव के लिए आज का दिन अहम, आरसीए चुनाव को लेकर आना है फैसला

<p><em><strong>राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनावों को लेकर मंगलवार को हाई कोर्ट का एक अहम फैसला आना है।&nbsp;</strong></em></p>

गहलोत के बेटे वैभव के लिए आज का दिन अहम, आरसीए चुनाव को लेकर आना है फैसला
22-11-2022 - 07:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के लिए मंगलवार का दिन बेहद अहम है। वैभव राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन हैं। आरसीए में चुनाव पर फिलहाल रोक लगी है। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति को लेकर 18 नवंबर को हाई कोर्ट का फैसला आना था। अब यह फैसला 22 नवंबर को आएगा।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव पर पेंच इसलिए फंसा है क्योंकि चुनाव अधिकारी बनाए गए रिटायर्ड आईएएस रामलुभाया ने पद से इस्तीफा दे दिया था। वैभव गहलोत की वजह से इस चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। आरसीए के चुनाव के लिए वैभव गुट ने सुनील अरोड़ा को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने की बात कही थी। कोर्ट ने इसके लिए दस्तावेज मांगे थे और इस मामले पर सुनवाई के लिए सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तारीख तय की थी। इसकी जरूरत इसलिए पड़ी थी क्योंकि इससे पहले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रामलुभाया को चुनाव अधिकारी बनाया गया था लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जिला क्रिकेट संघों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

अरोड़ा की नियुक्ति पर फंसा पेंच
चुनाव अधिकारी के रूप में सुनील अरोड़ा की नियुक्ति को लेकर नांदू गुट को भी कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते हाई कोर्ट इसे मंजूरी दे। नागौर जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्र सिंह नांदू का कहना है कि सुनील अरोड़ा की नियुक्ति गलत तरीके से की गई है। उनका आरोप है कि वैभव गुट ने गलत तरीके से कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर उन्हें नियुक्त किया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।