जयपुर में आज बिना हेलमेट निकले तो चालान कटवाकर ही लौटोगे

<p><em><strong>राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को पुलिस एक खास अभियान छेड़कर बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहनचालकों को सबक सिखाने की तैयारी में है।&nbsp;</strong></em></p>

जयपुर में आज बिना हेलमेट निकले तो चालान कटवाकर ही लौटोगे
03-06-2023 - 10:04 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों और सवारी की होने वाली मृत्यु में कमी लाने के लिए शनिवार को बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के विरूद्ध एक दिवसीय सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।
अतिरिक्त महानिदेशक यातायात वीके सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। संभावित दुर्घटना स्थलों को चिह्नित कर विभिन्न एजेसियों के साथ दुपहिया वाहन चालकों एवं सवारी की समन्वय स्थापित कर उनमें तकनीकी सुधार भी निरन्तर करवाये जा रहे हैं।
सिंह ने बताया कि ओवर स्पीडिंग के मई में 34 हजार 988 चालान सहित इस वर्ष कुल 58 हजार 580 चालान किए जा चुके हैं। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के लिए शनिवार 13 मई को भी यह सघन अभियान संभालित कर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।