Kerala : धमकियां दरकिनार, केरल में पैदल चले मोदी: कोच्चि के रोड शो में बरसे फूल-लगे नारे

<p><em><strong>केरल में सुरक्षा को लेकर जताई जा रही चिंताओं से परे पीएम नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया बल्कि कुछ देर के लिए तो अपनी कार से उतरकर पैदल चलने लगे।</strong></em></p>

Kerala : धमकियां दरकिनार, केरल में पैदल चले मोदी: कोच्चि के रोड शो में बरसे फूल-लगे नारे
25-04-2023 - 09:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री मोदी शाम पांच बजे के बाद नौसेना वायु स्टेशन पर उतरे और शाम पांच बजकर करीब 40 मिनट पर वहां से अपना रोड शो शुरू किया। केरल की पारंपरिक पोशाक कसावु मुंडु पहने मोदी ने शुरू में कुछ दूर पैदल चले और सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। रोड शो के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। हजारों की संख्या में पुलिस बल मोदी की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे।
लोगों ने मोदी पर बरसाए फूल
राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोग मोदी के स्वागत के लिए घंटों पहले से ही सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए। उत्साही बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी के झंडे लिए, पार्टी टोपी पहने और मोदी की तस्वीर वाली तख्तियां लिए सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े थे। रोड शो में शामिल लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे। कुछ लोग ढोल की थाप के साथ भी उनका स्वागत कर रहे थे। रोड शो के दौरान मोदी केरल के पारंपरिक कपड़ों में नजर आए। रोड शो के मार्ग में प्रधानमंत्री के विशाल कटआउट लगाए गए थे।
पैदल के बाद कार से किया रोड शो
कुछ देर बाद में पीएम मोदी एक एसयूवी पर सवार हो गए। वह वाहन के फुटबोर्ड पर भी खड़े रहे और इस दौरान लोगों का अभिवादन किया।
युवम कॉन्क्लेव को किया संबोधित
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री युवम 2023 कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां मशहूर हस्तियों सहित हजारों लोग घंटों पहले ही पहुंच गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।