कैंसर के हैं तीन विलेनः स्मोकिंग, ड्रिंकिंग और ओवरवेट
NULL
धूम्रपान कर रहे व्यक्ति के आसपास रहने वाले लोगों को कैंसर का अधिक खतरा हो सकता है। ‘द लांसेट जर्नल’ में प्रकाशित एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। अध्ययन में कहा गया है कि धूम्रपान कर रहे व्यक्ति के आसपास रहने से फेफड़े में प्रवेश करने वाला धुआं इस रोग (कैंसर) का 10वां सबसे बड़ा कारक है। ग्लोबल बर्डेन ऑफ डिजीज, इंजरीज एंड रिस्क फैक्टर्स (जीबीडी) 2019 अध्ययन के नतीजों का इस्तेमाल कर शोधकर्ताओं ने यह जांच की।
कैंसर के तीन प्रमुख कारण
अध्ययन में पाया गया है कि धूम्रपान, शराब का सेवन और शरीर का अधिक वजन होना कैंसर के तीन शीर्ष कारक हैं। इनके बाद, असुरक्षित यौन संबंध, रक्त में शर्करा की अधिक मात्रा, वायु प्रदूषण, एस्बेस्टस के प्रदूषण के संपर्क में आने, साबूत अनाज और दूध की कम मात्रा वाले आहार तथा धूम्रपान करने वाले अन्य व्यक्ति के आसपास मौजूदगी भी इसके कारकों में शामिल हैं।
कैंसर की सबसे बड़ी वजह है तंबाकू
2025 तक कैंसर का सबसे आम रूप ब्रेस्ट कैंसर (2.4 लाख) होने का अनुमान है। इसके अलावा फेफड़ों के कैंसर के 1.1 लाख मामले तथा मुंह के कैंसर के 90 हजार मामले सामने आ सकते हैं। भारत में कैंसर के कुल मामलों का करीब 27 प्रतिशत तंबाकू जनित होने की संभावना जताई गई है।
What's Your Reaction?