आसान नहीं था अटल जी का किरदार... पंकज ने 60 दिनों तक खाई खिचड़ी

<p><em><strong>फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन स्टार्स में से एक पंकज त्रिपाठी जल्द ही फिल्म &lsquo;मैं अटल हूं&rsquo; में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने किरदार को लेकर कई खुलासे किए हैं।</strong></em></p>

आसान नहीं था अटल जी का किरदार... पंकज ने 60 दिनों तक खाई खिचड़ी
05-11-2023 - 08:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। एक्टर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने अभी तक कई फिल्मों में काम कर अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया है। अब एक बार फिर पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी काफी मेहनत कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि ‘मैं अटल हूं’ में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने क्या-क्या किया है।
60 दिनों में सिर्फ खिचड़ी खाई
फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में जब पंकज त्रिपाठी से शूटिंग के दौरान उनके खाने और एक्टिंग को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि ‘मैं शूटिंग के दिन खिचड़ी ही खाता हूं। फिल्म अटल की शूटिंग के पूरे 60 दिनों में सिर्फ वही खिचड़ी खाई, जो उन्होंने खुद बनाई थी। उन्होंने बताया कि इसे बाहर से नहीं मंगवाया, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि इसे कैसे बनाया जाता है’।
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इसे बिना किसी तेल और मसाले के बनाया है। वह खिचड़ी में घर का बना घी, हल्दी और स्थानीय रूप से उपलब्ध सब्जियां ही मिलाते थे। इसके आगे एक्टर ने कहा कि दिमाग और शरीर का तालमेल होना जरूरी है और इसके लिए उनको हल्का खाना खाना होता था।
पंकज त्रिपाठी का वर्क फ्रंट
पंकज त्रिपाठी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही ‘मैं अटल हूं’ के साथ-साथ अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन डिनो’ और ‘स्त्री 2’ में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही, पंकज त्रिपाठी ने श्मिमीश् में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।