भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा का इस्तीफा, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया स्वीकार..!
<p><em><strong>भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया यानी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।</strong></em></p>
उल्लेखनीय है कि भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने जी टीवी के स्टिंग ऑपरेशन वर्तमान खिलाड़ियों की पोल खोल दी थी। स्टिंग ऑपरेशन में उन्होंने कहा था कि ‘भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंजेक्शन लेते हैं। अस्सी प्रतिशत फिट होने पर भी 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं। ये पेन किलर नहीं हैं। इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में नहीं पकड़ी जाती है।'
यह भी पढ़ें
शर्मा ने तो यह भी कहा है कि ये तो ऐसे बदमाश हैं कि चुपचाप कोने में जा कर इंजेक्शन लेकर कहेंगे हम तो फिट हैं सर। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली, हार्दिक पंड्या सहित कई खिलाड़ियों पर भी खुलासे किये थे।
What's Your Reaction?