ऋषि सुनक ही नहीं, इन 7 देशों की कमान संभाल रहे भारतवंशी
<p><em><strong>सुनक के अलावा 7 और देशों में भारतीय मूल के लोग सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं। </strong></em></p>
महज 7 साल के राजनीतिक करियर में ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना जाना किसी भी राजनेता के लिए बड़ी उपलब्धि है। हालांकि सुनक के अलावा 7 और देशों में भारतीय मूल के लोग सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले ऋषि सुनक थेरेसा में की सरकार में पहली बार मंत्री बनाए गए। जब बोरिस जॉनसन ने सरकार बनाई तो उन्होंने सुनक को वित्त मंत्री का पद दिया था।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस
2021 में भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिकी लोकतंत्र के 250 साल लंबे इतिहास में पहली महिला, पहली अष्वेत और पहली एशियाई-अमेरिकी महिला उप-राष्ट्रपति हैं। साल 2021 में उन्हें 85 मिनट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शक्तियां दी गई थीं।
सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब
भारतीय मूल की हलीमा याकूब सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्हें 14 जनवरी, 2013 को सिंगापुर की संसद का स्पीकर चुना गया था। हलीमा याकूब सिंगापुर में रहने वाली मलय आबादी की राजनेता हैं।
गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली
2 अगस्त 2020 को कैरिबियाई देश गुयाना के राष्ट्रपति चुने गए इरफान अली का भी संबंध भारत से है। इरफान अली का जन्म गुयाना के वेस्ट कोस्ट डेमारारा क्षेत्र के एक गांव लियोनोरा में एक इंडो-गुयाना मुस्लिम परिवार में हुआ था।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ
हिंद महासागर में बसे मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के पूर्वजों का संबंध बिहार से है। उनके पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ भी मॉरीशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों रह चुके हैं। वे अपने पिता के निधन के बाद उनकी अस्थियां विसर्जित करने वाराणसी भी आए थे।
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी
दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी भी बिहार से संबंध रखते हैं। उनको सूरीनाम में चान संतोखी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ संस्कृत में ली थी।
सेशेल्स के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन
हिंद महासागर के देश सेशेल्स के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन भी भारतीय मूल के नेता हैं। उनके पूर्वजों का संबंध बिहार के गोपालगंज जिले से बताया जाता है। 2018 में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पूर्वज बिहार से मॉरीशस गए और फिर सेशेल्स पहुंचे।
What's Your Reaction?