IPL 2023 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी मे लगेगा बॉलीवुड स्टार्स का तड़का, डांस व गानों संग बिखेरेंगे जलवा

<p>IPL 2023 : भारतीय त्यौहार कहे जाने वाले&nbsp; आईपीएल 2023 का आज से आगाज होने जा रहा है। आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मुकाबला&nbsp;अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइंटस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा है। जिसमें गुजरात की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ है तो वही चेन्नई को एक बार फिर से एमएस धोनी संभाल रहे है। आज आईपीएल के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी पर बॉलीवुड सितारें रंगारंग प्रस्तुति देने वाले है। आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले नौ टीमों के कप्तानों ने साथ में ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाई। हालांकि, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस दौरान नजर नहीं आए।</p>

IPL 2023 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी मे लगेगा बॉलीवुड स्टार्स का तड़का, डांस व गानों संग बिखेरेंगे जलवा
31-03-2023 - 05:55 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

IPL 2023 :आईपीएल के उद्घाटन मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें बॉलीवुड का तड़का भी लगेगा। गायक अरिजीत सिंह और मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया समारोह में नजर आएंगी। इसकी पुष्टि आईपीएल ने बुधवार (29 मार्च) को ट्वीट कर दी।   साथ ही हर दिल फेवरेट सिंगिंग सेंसेशन अरिजीत सिंह जहां अपनी आवाज से दर्शकों को लुभाएंगे, तो वही अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना भी आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में अपना जलवा बिखेरेगी।

IPL 2023 Schedule : ये रही आज से शुरू टाटा आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मैच दिनांक, स्टेडियम और स्थान की सारी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना और अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी समारोह में नजर आ सकते हैं। इन तीनों के नाम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में अभिनेत्री कृति सेनन, कियारा आडवाणी और पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने परफॉर्म किया था।

आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी की शुरूआत आज शाम 6 बजे होगी। फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते है। इसके अलावा जिन यूजर्स के पास जियो सिनेमा एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए इसका आनंद ले सकते है।

नवनीत राणा का बुलेट चलाते हुए वीडियो वायरल ;हनुमान चालीसा पढ़ने पर जेल भेजनेवाले उद्धव ठाकरे को दिया जवाब

मौसम अपडेट : राजस्थान के कुछ स्थानों पर गिरे ओले ; कई जिलों में बारिश जारी;
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।