क्या एक बार फिर आंदोलन के मूड में हैं राकेश टिकैत !
NULL
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में भाग लेने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार, 13 अगस्त को टैक्टर से पहुंचे। यूनियन की पंचायत को संबोधित करते हुए किसानों के आंदोलन को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बिजली मीटर लगाये जाने के मामले में उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए। वादाखिलाफी का आरोप लगाया। किसान आंदोलन के समय में किए गए वादों को पूरा न करने का भी आरोप मढ़ा। इसके बाद कहा कि अधिकारियों से बात होगी। बात नहीं बनी तो 15 अगस्त का आयोजन यहीं देखकर जाएंगे। अर्थ साफ है कि एक बार फिर राकेश टिकैत आंदोलन का मन बनाकर पहुंचे हैं।
बिजनौर कलेक्ट्रेट में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की कई समस्याओं को लेकर पंचायत की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी शिरकत की। टिकैत बड़ी तादाद में किसानों के साथ ट्रैक्टर के साथ पहुंचे। राकेश टिकैत खुद ट्रैक्टर से कलेक्ट्रेट पहुंचे।
What's Your Reaction?