हर तरह के स्मार्टफोन में अब एफएम रेडियो देना जरूरी, जानिये ऐसा करने के पीछे क्या है पीएम मोदी की मंशा

<p><strong>FM Radio in Phone :&nbsp;<em>हर नयी तकनीक को समझना और उसे सही समय पर सही इस्तेमाल करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भली-भांति आता है। पीएम मोदी न केवल स्मार्टफोनों की विशेषताओं के बारे में जानते हैं बल्कि उनका भरपूर इस्तेमाल करते हुए देखे जाते हैं। यह उन्हीं की सोच है कि मन की बात कार्यक्रम को वे रेडियो के जरिये संबोधित करते हैं। इस बार मोदी सरकार ने विशेष फैसला करते हुए सभी स्मार्टफोनों में एफएम रेडियो जरूरी कर दिया है।</em></strong></p>

हर तरह के स्मार्टफोन में अब एफएम रेडियो देना जरूरी, जानिये ऐसा करने के पीछे क्या है पीएम मोदी की मंशा
08-05-2023 - 10:18 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस नये नियम की एडवाइजरी सूचना प्रोद्यौगिकी (आईटी) मंत्रालय की ओर से जारी की गई है, जिसके अनुसार भारत में बेचे जाने वाले सभी फोन में एफएम रेडियो देना अनिवार्य होना चाहिए। आईटी मंत्रालय ने सुझान दिया है कि अगर एफएम रेडियो फंक्शन या फीचर मोबाइल फोन में इनबिल्ट यानी पहले से मौजूद है तो इसे स्मार्टफोन कंपनियां बंद नहीं कर सकती हैं। इसी तरह यदि एफएम रेडियो मोबाइल फोन में शामिल नहीं है, तो उसे जल्द से जल्द सभी फोन में डालना जरूरी होगा।

जैसा हम पहले ही बता चुके हैं पीएम मोदी फोन तकनीक को अच्छी तरह समझते और उसका सही इस्तेमाल करते हैं। मोदी सरकार के नये नियम की प्रमुख वजह यही है उसकी यह सोच कि एफएम रेडियो आपदा की आपात स्थिति में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। एफएम रेडियो से खासतौर पर आपात स्थिति और आपदाओं के दौरान दूर-दराज के इलाकों तक संवाद स्थापित किया जा सकता है। मंत्रालय का कहना है कि आपात स्थिति में एफएम रेडियो कम लागत वाला और संचार का विश्वसनीय जरिया बन सकता है। सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के हवाले से कहा कि आपात स्थिति और आपदाओं के दौरान जनता को प्रारंभिक चेतावनी और अलर्ट प्रदान करने के लिए रेडियो प्रसारण सबसे पुराने, सबसे प्रभावी और सबसे शक्तिशाली तरीकों में से एक है। ऐसे में सरकार ने सभी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर्स से फोन में एफएम रेडियो को उपलब्ध कराने की बात कही है। सरकार का मानना है कि एफएम रेडियो से देश में डिजिटल डिवाइड को कम करना और ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में उन लोगों के लिए रेडियो सेवाओं को सुलभ बनाना है जो स्टैंडअलोन रेडियो सेट नहीं खरीद सकते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।