Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर सियासी सरगर्मीः बीजेपी के इरादों से सहयोगी दल असमंजस में 

<p><em><strong>महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बयान से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। उनका कहना है कि अगले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 240 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।</strong></em></p>

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर सियासी सरगर्मीः बीजेपी के इरादों से सहयोगी दल असमंजस में 
20-03-2023 - 10:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

महाराष्ट्र में भाजपा के विस्तारवादी मंसूबों से सहयोगी दल बेचैन हो गए हैं। न सिर्फ शिवसेना (शिंदे), बल्कि दूसरे छोटे दल भी बीजेपी के मंसूबों को अपने लिए खतरा मान रहे हैं। शिवसेना शिंदे गुट के विधायकों का टेंशन बढ़ा हुआ है। वहीं, बीजेपी के साथ महायुति में शामिल राष्ट्रीय समाज पार्टी के नेता महादेव जानकर ने तो ऐलान कर दिया है कि अगर बीजेपी को हमारी जरूरत नहीं है, तो हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति में दिख रही इस सतही दरार से बीजेपी के नेता परेशान हैं। दरअसल जब से बीजेपी के एक अंदरूनी कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले वह बयान वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में विधानसभा की 288 सीटों में से 240 सीटें लड़ने की बात कही है, तब से मामला बिगड़ा हुआ है।
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष के बयान के क्या मायने?
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का यह बयान बता रहा है कि आगामी चुनावों में बीजेपी की योजना शिवसेना शिंदे को सिर्फ 40-42 सीटें ही देने वाली है। जबकि अन्य छोटी पार्टियों को चार-छह सीटों में निपटाने की योजना बना रही है। छोटी पार्टियों का यह शक तब और मजबूत हो गया जब बावनकुले के इस बयान को वायरल होते ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया गया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।