जापान तानेगा चीन पर अपनी सबसे खतरनाक मिसाइलें
NULL
चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव से अलग जापान अब एक बड़ा फैसला लेने जा रहा है। जापान के अखबार योमियूरी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान, चीन के किसी भी खतरे का जवाब देने के मकसद से 1,000 किलोमीटर लंबी रेंज वाली मिसाइलें तैनात कर सकता है। इन मिसाइलों की रेंज को 500 से 5500 किलोमीटर तक किया जा सकता है। अखबार के मुताबिक इन मिसाइलों को जापान के नैंसेई औ क्यूशू द्वीप पर तैनात किया जा सकता है। 2 अगस्त को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की मुखिया नैंसी पेलोसी, ताइवान की यात्रा पर राजधानी ताइपे पहुंची थीं। इसके बाद से ही ताइवान और चीन के बीच युद्ध का माहौल बना हुआ है। चीन की सेनाएं खासी आक्रामक हैं और मिलिट्री ड्रिल में उनका ये अंदाज साफ नजर आ रहा है।
1000 किमी तक हमला
अखबार की रिपोर्ट में बताया गया है कि मिसाइलें तैनात कर जापान, चीन को अपने रुख से वाकिफ कराना चाहता है। जापान को आमतौर पर शांत देश माना जाता है। जापान के पास 300 समुद्री और 1900 लैंड बेस्ड मिसाइलें हैं। जापान ने कुछ साल पहले चीन और नॉर्थ कोरिया की तरफ से पैदा होने वाले खतरों से निबटने के लिए एक खास मिसाइल कार्यक्रम शुरू किया था।
What's Your Reaction?