कन्हैयालाल हत्याकांडः अब पुलिस पर एक्शन, थमाये गये 16 सीसीए और 17 सीसीए के नोटिस

कन्हैयालाल हत्याकांडः अब पुलिस पर एक्शन, थमाये गये 16 सीसीए और 17 सीसीए के नोटिस
25-09-2022 - 09:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के पुलिस मुख्यालय ने उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड में लापरवाही बरतने के मामले में 15 पुलिसकर्मियों को नोटिस थमाया है। एडीजी, सतर्कता बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि उदयपुर के तत्कालीन आईजी हिंगलाज दान और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार को असंतुष्टि पत्र दिया है। इसके अलावा 13 पुलिसकर्मियों को 16 सीसीए और 2 पुलिसकर्मियों को 17 सीसीए का नोटिस दिया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि कन्हैयालाल की हत्या से पहले उदयपुर में सिर धड़ से अलग करने के नारे भी लगे थे। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को बहुत हल्के में लिया। हत्याकांड के बाद पुलिस मुख्यालय की जांच के बाद नोटिस की कार्रवाई की गई है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।