बकिंघम पैलेस को मस्जिद बनाएंगे... मौलाना ने उगला जहर

<p><em><strong>ब्रिटेन ने पाकिस्तानी मूल के कट्टर धार्मिक उपदेशक अंजेम चौधरी पर आतंकवाद के तीन मामले दर्ज किए हैं। अंजेम चौधरी कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक है। उसे पहले भी पांच साल जेल की सजा हो चुकी है। अंजेम ने ब्रिटिश शाही परिवार के आधिकारिक निवास स्थान बकिंघम पैलेस को मस्जिद में बदलने का ऐलान किया था।</strong></em></p>

बकिंघम पैलेस को मस्जिद बनाएंगे... मौलाना ने उगला जहर
26-07-2023 - 08:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक अंजेम चौधरी पर पुलिस ने आतंकवाद के तीन मामले दर्ज किए हैं। अंजेम को पिछले हफ्ते लंदन में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि वह आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ है और उनकी सहायता भी करता है। पुलिस ने यह भी कगा कि 56 साल का अंजेम चौधरी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-मुहाजिरौन का पूर्व प्रमुख है। उसके खिलाफ एक प्रतिबंधित संगठन की सदस्यता लेने, एक आतंकवादी संगठन को निर्देश देने और एक प्रतिबंधित संगठन के समर्थन को प्रोत्साहित करने के लिए बैठकों को संबोधित करने का आरोप लगाया गया है। अंजेम चौधरी को लंदन की अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
पहले भी हो चुकी है सजा
अंजेम चौधरी एक समय ब्रिटेन का सबसे हाई प्रोफाइल इस्लामवादी उपदेशक था। उसे इस्लामिक स्टेट के लिए समर्थन को प्रोत्साहित करने के लिए 2016 में ब्रिटेन में कैद किया गया था, लेकिन साढ़े पांच साल की सजा की आधी अवधि काटने के बाद 2018 में रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद अंजेम कुछ दिनों तक को खामोश रहा, लेकिन बाद में फिर से कट्टरपंथी गतिविधियों में लिप्त हो गया। उसने गिरफ्तारी के कुछ दिनों पहले अमेरिका पर 9/11 के हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों की जमकर तारीफ की थी।
बकिंघम पैलेस को मस्जिद में बदलने का ऐलान
पाकिस्तानी मूल के इस कट्टरपंथी मौलाना ने जब ब्रिटिश शाही परिवार के आधिकारिक निवास और ब्रिटेन की शान बकिंघम पैलेस को मस्जिद में बदलने की बात की, तब ब्रिटिश पुलिस सक्रिय हो गई। आनन-फानन में मौलाना अंजेम चौधरी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ आतंकवाद के तीन मामले में लगा दिए गए। बताया जाता है कि अंजेम चौधरी के अनुयायी दुनियाभर की देशों में फैले हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कनाडा के एक अन्य व्यक्ति खालिस हुसैन पर भी प्रतिबंधित संगठन की सदस्यता लेने का आरोप लगाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।