रोहित-विराट-धोनी को छोड़िए, हरमनप्रीत कौर के नाम है कप्तानी का महारिकॉर्ड

NULL

रोहित-विराट-धोनी को छोड़िए, हरमनप्रीत कौर के नाम है कप्तानी का महारिकॉर्ड
01-08-2022 - 09:24 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कॉमनवेल्थ गेम्स के एक मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एमएस धोनी के बड़े कप्तानी रिकॉर्ड को चूकनाचूर कर दिया है।
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (नाबाद 63 रन) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने एजबेस्टन में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के अपने दूसरे ग्रुप-ए मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। ऑफ स्पिनर स्नेह राणा (2/15) और राधा यादव (2/18)  की सटीक गेंदबाजी की वजह से भारत ने पाकिस्तान को 18 ओवर में सिर्फ 99 रन पर ढेर कर दिया। स्मृति ने ऐसे शॉट खेले, जिनमें क्लास नजर आई और लक्ष्य को 38 गेंद शेष रहते हुए पूरा कर लिया।
इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे अधिक टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 71 मैच खेले हैं, जिसमें से 42 में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी के नाम 72 मैचों में 41 जीत दर्ज हैं। विराट कोहली की बात करें तो भारत ने 50 मैच खेले और 30 मैच जीते। दूसरी ओर, मौजूदा कप्तान रोहित ने 32 मैचों में 27 मुकाबले जितवाये हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।