पांच जिलों की लाइफलाइन यानी बीसलपुर बांध छलका, खोले गये दो गेट

NULL

पांच जिलों की लाइफलाइन यानी बीसलपुर बांध छलका, खोले गये दो गेट
26-08-2022 - 04:37 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा और टोंक जिलों की लाइफलाइन कहा जाने वाला बीसलपुर बांध पूरा भर चुका है और इसमें करीब दो वर्ष का पेयजल उपलब्ध कराने की क्षमता के लायक पानी आ चुका है। इसके अलावा निरंतर पानी की आवक जारी रहने के जलते बांध का जल स्तर पहुंचा 315.45 मीटर के स्तर को 25 अगस्त 2022 तक पहुंच गया। इस स्थिति को देखते हुए आज शुक्रवार 26 अगस्त 2022 को बीसलपुर बांध के दो दरवाजों को खोल दिया गया।

बांध के गेट खोलने को लेकर टोंक के जिला कलेक्टर ने 25 अगस्त को ही निर्देश जारी कर दिए थे और डूब क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों इस मामले में अलर्ट जारी कर दिया गया था। आज सुबह 5 बजे बीसलपुर बांध से जुड़े अधिकारी गेट खोलने के लिए मौके पर पहुंचे और इस मौके पर जिला कलेक्टर चिन्मय गोपाल भी मौजूद रहे। उन्होंने विधिवत् पूजा अर्चना के बाद अधिशाषी अभियंता के साथ सायरन बजाने के बाद बांध के 2 गेट खोल दिये। आसपास के तालाबो, एनीकटों, नदियों में सुरक्षा को बढ़ाया गया और जगह-जगह पुलिसकर्मियों को किया तैनात किया गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2019 में बीसलपुर बांध के गेट खोले गये थे। गेट खोलने से पहले बनास नदी के डाउन स्ट्रीम में आने वाले गांवों के लोगों के लिए दो घंटे पूर्व सायरन बजाकर एक बार फिर अलर्ट किया गया। यह इसलिए किया गया कि बहाव क्षेत्र के आस-पास यदि व्यक्ति हों तो वे सुरक्षित स्थान की ओर चला जाएं। इन सारी सावधानियों को अपनाने के बाद सुबह सात बजे बांध के गेट खोल दिये गये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।