मोहम्मद शमी की दशहरा पर बधाई, ट्रोलर्स ने बताया शर्मनाक, फतवे की धमकी... 

<p><em><strong>शमी ने दशहरे के मौके पर शुभकामना ट्वीट किया था। इस मामले में अब उन्हें ट्रोल किया जाने लगा है। उनके ट्वीट को कई लोगों ने धर्म से जोड़कर पेश किया है।</strong></em></p>

मोहम्मद शमी की दशहरा पर बधाई, ट्रोलर्स ने बताया शर्मनाक, फतवे की धमकी... 
07-10-2022 - 07:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मोहम्मद शमी विवादों में फंस गए हैं। शमी ने दशहरे के मौके पर शुभकामना ट्वीट किया था। इस मामले में अब उन्हें ट्रोल किया जाने लगा है। उनके ट्वीट को कई लोगों ने धर्म से जोड़कर पेश किया है। शमी को खूब भला-बुरा कहा जा रहा है। कई यूजर्स ने लिखा कि एक मुस्लिम होकर आप इस प्रकार की बातें कैसे कर सकते हैं? वहीं, कुछ लोगों ने शमी को नाम बदलने तक की सलाह दे डाली। शमी के खिलाफ कई लोगों ने फतवा तक जारी करने की मांग कर दी। मोहम्मद शमी का ट्वीट आने के बाद ट्विटर पर इस खूब बहस हुई। शमी के प्रशंसक दो धड़ों बंटकर रिप्लाई करते दिखाई दिए। ट्वीट को लेकर एक वर्ग ने जहां शमी को निशाना बनाया। वहीं, दूसरा वर्ग शमी के समर्थन में खड़ा रहा। शमी के ट्वीट को लोगों ने भाईचारे की मिसाल करार दिया। कुछ लोगों ने शमी के खिलाफ ट्वीट करने वालों को पाकिस्तान का निवासी तक करार दे दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।