जेल में नेताजी के जलवे..! आप नेता सत्येंद्र जैन का हेड, बॉडी मसाज करवाते सीसीटीवी फुटेज जारी
<p><em><strong>इन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की पैरों, सिर और बाॅडी मसाज कर रहा है। भाजपा ने भी कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।</strong></em></p>
आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन फिर विवादों में हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी को स्पा-मसाज पार्टी कहा।
सिसोदिया आए बचाव में
वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तुरंत सत्येंद्र जैन के पक्ष में सामने आए। उन्होंने कहा कि जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथैरेपी ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तिहाड़ के वीडियो लीक कैसे हुए और भाजपा के पास कैसे पहुंचे। साथ ही, उन्होंने भाजपा की तरफ से जैन की बीमारी का इस तरह मजाक बनाने को शर्मनाक बताया।
केजरीवाल और जैन पर केस
भाजपा नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के खिलाफ तिहाड़ जेल में गैरकानूनी गतिविधि का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह, मिजिंदर सिंह सिरसा एंड तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा- सत्येंद्र जैन ने न केवल दिल्ली जेल अधिनियम, 2000 के विभिन्न नियमों और धाराओं का उल्लंघन किया बल्कि एक बहुत ही गलत संदेश देने करने का प्रयास किया है।
चार सीसीटीवी फुटेज सामने आए
दिल्ली की तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के चार वीडियो सामने आए हैं। इन्हें सीसीटीवी फुटेज बताया गया है। इन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की पैरों, सिर और बाॅडी मसाज कर रहा है। भाजपा ने भी कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। ये वीडियो 13 से 21 सितंबर के बीच के बताए जा रहे हैं। पहला वीडियो 36 सेकेंड का है। इसमें सफेद टी-शर्ट पहने एक आदमी मंत्री के पैरों की मसाज कर रहा है। बेड पर लेटे हुए सत्येंद्र जैन कुछ पेपर देख रहे हैं। बिस्तर के पास रखी कुर्सी पर आराम तकिया या मसनद भी दिखाई दे रहा है। उनके बेड पर भी आर्थोपेडिक पिलो जैसा तकिया नजर आ रहा है। एक तकिये पर रिमोट पड़ा है। कमरे में मिनरल वाटर की बोतलें भी दिख रही हैं।
What's Your Reaction?