‘लप्पू सा सचिन...’ सीमा हैदर पर बोलकर वायरल हो गई पड़ोसन

<p><em><strong>नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी पापुलर है। सचिन के साथ पाकिस्तानी महिला सीमा लगातार रील्स शेयर करती रहती है। एक बात और है जो लोग सीमा हैदर और सचिन मीना पर कमेंट कर रहे हैं। वह भी पापुलर हो जा रहे हैं।</strong></em></p>

‘लप्पू सा सचिन...’ सीमा हैदर पर बोलकर वायरल हो गई पड़ोसन
04-08-2023 - 07:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में सीमा हैदर और सचिन को गुजरात के एक उद्योगपति ने छह लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी का ऑफर दिया था। सीमा को फिल्म इंडस्ट्री में भी काम करने ऑफर मिल चुका है।
सीमा को चुनाव लड़ने का ऑफर
मोदी सरकार में मंत्री राम दास अठावले की पार्टी ने तो सीमा को चुनाव लड़ने के लिए भी निमंत्रण दे दिया। सीमा हैदर सोशल मीडिया पर भी काफी पाॅपुलर है। सचिन के साथ वह लगातार रील्स शेयर करती रहती है। एक बात और है, जो लोग सीमा हैदर और सचिन मीना पर कमेंट कर रहे हैं। वे भी पाॅपुलर हो जा रहे हैं।
सीमा की पड़ोसन बनी मीम क्वीन
फिलहाल इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक पर सीमा-सचिन को लेकर वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। सीमा हैदर और सचिन पर टिप्पणी करके महिला मीम क्वीन बन गई। महिला की सीमा-सचिन पर टिप्पणी लगातार सोशल मीडिया पर हो रहा है। जिस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है।
लप्पू-सा सचिन वीडियो वायरल
उसे सीमा के पति सचिन का पड़ोसी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में सचिन की पड़ोसी महिला कहती है, ‘सचिन ! क्या है, सचिन में... लप्पू-सा सचिन है... मूंह से बोलना आवे ना। बोलता तो है ना। झींगुर-सा लड़का है... उससे प्यार करेगी वो ! हाथ फिराती रहे, ये प्यार है?’ सचिन की पड़ोसी इस महिला ने सीमा और सचिन पर जमकर अटैक किया।
सीमा पर आईएसआई एजेंट होने का आरोप
पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल से अवैध तरीके से सीमा हैदर अपने प्यार के लिए मई महीने में ग्रेटर नोएडा के सचिन मीना के यहां पर आई थी। सीमा और सचिन पबजी गेम खेलने के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आई। अवैध तरीके से भारत आने पर सीमा हैदर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट होने का आरोप लगा। 
जांच एजेंसियों ने की पूछताछ
शक के आधार पर जांच एजेंसियों ने सीमा और सचिन से कई दिनों तक पूछताछ भी की। इसके अलावा सचिन के पिता से भी एजेंसियों ने सवाल किया। हालांकि जांच एजेंसियों को अभी तक सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने को कोई साक्ष्य नहीं मिले सके। एजेंसियों ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।