नाइजर में तख्तापलट: अफ्रीका में रूस छाया, खत्म हुआ पश्चिम का वर्चस्व

<p><em><strong>नाइजर में सैन्य तख्तापलट को अफ्रीका में पश्चिमी वर्चस्व के खात्मे के तौर पर देखा जा रहा है। नाइजर के लोग अमेरिका और फ्रांस के विरोध में रूस के झंडे लहरा रहे हैं। वहीं, अमेरिका ने अफ्रीकी देशों के संगठन इकोवास और अफ्रीकी यूनियन के सहारे नाइजर के सैन्य प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू किया है।</strong></em></p>

नाइजर में तख्तापलट: अफ्रीका में रूस छाया, खत्म हुआ पश्चिम का वर्चस्व
04-08-2023 - 07:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नाइजर में तख्तापलट के बाद से ही हालात काफी गंभीर हैं। नाइजर के लोग रूसी झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पश्चिम अफ्रीका के 15 देशों के रक्षा प्रमुखों ने नाइजर में राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति पर चर्चा के लिए बुधवार को नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। इसके पहले रविवार को पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीसीडीएस) की समिति ने भी एक बैठक की थी। इसमें नाइजर में संवैधानिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए एक हफ्ते की समय सीमा दी गई थी। नाइजर में 26 मई को सैन्य तख्तापलट हुआ था। इसमें राष्ट्रपति गार्ड के कमांडर जनरल अब्दौराहामाने त्चियानी ने नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को अपदस्थ कर सत्ता पर कब्जा जमा लिया था।
इकोवास ने नाइजर को दी चेतावनी
30 जुलाई को बुलाई गई बैठक में इकोवास ने चेतावनी देते हुए कहा था कि एक सप्ताह के भीतर प्राधिकरण की मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में इकोवास नाइजर गणराज्य में संवैधानिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए आवश्यक सभी उपाय करेगा। ऐसे उपायों में बल का प्रयोग शामिल हो सकता है। नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद पहले से ही अशांत और आतंक से प्रभावित साहेल क्षेत्र में एक बड़ी अशांति पैदा हो गई है। इकोवास के सदस्य देशों में बेनिन, बुर्किना फासो, काबो वर्डे, कोटे डी आइवर, गाम्बिया, घाना, गिनी, गिनी बिसाऊ, लाइबेरिया, माली, नाइजर, नाइजीरिया, सिएरा लियोन, सेनेगल और टोगो के साथ 5।2 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल है।
नाइजर पर हमले के खिलाफ भी बोला इकोवास
नाइजर के पड़ोसी बुर्किना फासो और माली भी इसी तरह के सैन्य तख्तापलट के बाद इकोवास से निलंबित किए जा चुके हैं। इन दोनों देशों को चेतावनी देते हुए इकोवास ने कहा कि अगर नाइजर के खइलाफ कोई सैन्य हमला किया गया तो यह उनके देशों के खिलाफ भी युद्ध की घोषणा के समान होगा। इस बीच नागरिक-नेतृत्व वाले लोकतंत्र की दिशा में कोई प्रगति दिखाने में विफल रहने के बाद गिनी ने भी तख्तापलट पर नाइजर के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए इकोवास की निंदा की है। गिनी ने कहा कि ये प्रतिबंध केवल गरीबी से प्रभावित राष्ट्र में और अधिक पीड़ा पैदा करेंगे।
अफ्रीका में अमेरिका-फ्रांस की चिंता बढ़ी
पिछले कुछ दिनों में अमेरिका, फ्रांस, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने क्षेत्र में सरकार के असंवैधानिक परिवर्तनों के नकारात्मक प्रभाव पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इकोवास के साथ-साथ अफ्रीकी संघ के प्रयासों का समर्थन किया है। नाइजर में संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए इकोवास के मजबूत नेतृत्व की सराहना करने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को नाइजीरियाई राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम और अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष मौसा फाकी महामत को फोन किया। इस दौरान ब्लिंकन और फाकी ने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की तत्काल रिहाई की की मांग की।
रूस के दोस्त ट्रोरे बने पश्चिमी विरोध के हीरो
इस बीच, बुर्किना फासो के अंतरिम राष्ट्रपति इब्राहिम ट्रोरे को अफ्रीका में पश्चिम विरोधी खेमे का नायक माना जा रहा है। ट्रोके हाल में सेंट पीटर्सबर्ग में दूसरे रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में भाग लेने और 29 जुलाई को कॉन्स्टेंटाइन पैलेस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक करने के बाद बुर्किना फासो लौटे हैं। उनके लौटने पर देश में भव्य स्वागत किया गया। सितंबर में बुर्किना फासो की सत्ता पर कब्जा करने वाले 35 वर्षीय कैप्टन ट्रोरे का देश की राजधानी औगाडौगू में उनके हजारों समर्थकों ने नायक की तरह स्वागत किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।