गणतंत्र दिवस पर हमारे मेहमान...चीन को 1958 के बाद से कभी नहीं बुलाया गया, आरटीआई में हुए रोचक खुलासे
<p><em><strong>26 जनवरी, 2023 को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस मौके पर हर साल की तरह एक भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। परेड को देखने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में अन्य देशों के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने की परंपरा रही है।</strong></em></p>
26 जनवरी 2023 को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस मौके पर हर साल की तरह राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में देश की ताकत और संस्कृति की एक झलक दिखलाने के लिए भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। इस परेड को देखने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में अन्य देशों के प्रमुखों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने की परंपरा भी है।
विदेश मंत्रालय ने दी दिलचस्प जानकारी
आरटीआई के तहत एक आवेदन के जवाब में विदेश मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड के ‘मुख्य अतिथि’ के बारे में कुछ रोचक आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। आपको शायद पता नहीं होगा कि देश में 10 बार कोई भी गणतंत्र दिवस पर ‘चीफ गेस्ट’ के रूप में शामिल नहीं हुआ था।
पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद पहले व्यक्ति थे जिन्होंने राजपथ, नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था। गणतंत्र दिवस परेड में 1952, 1953, 1956, 1957, 1959, 1962, 1964, 1966, 1967 और 1970 में कोई मुख्य अतिथि नहीं था। चीन एकमात्र देश है, जिसे वर्ष 1958 के बाद से मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित नहीं किया गया।
किस देश से आए सबसे ज्यादा?
गणतंत्र दिवस का परेड पर मुख्य अतिथि के रूप में सबसे ज्यादा एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के देश शामिल हैं। वहीं, सबसे अधिक बार मुख्य अतिथि के रूप में अगर कोई देश शामिल हुआ तो वो फ्रांस है। फ्रांस के एक गणमान्य व्यक्ति पांच बार गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फ्रांस के बाद, भूटान (चार) और मॉरीशस (तीन) बार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। ब्राजील, इंडोनेशिया, नेपाल, नाइजीरिया, पाकिस्तान, ब्रिटेन और तत्कालीन यूगोस्लाविया के गणमान्य व्यक्ति दो-दो अवसरों पर मुख्य अतिथि रहे। वहीं, पाकिस्तान को दो बार मुख्य अतिथि बनाया गया।
जब ईरानी राष्ट्रपति बने थे मुख्य अतिथि
भारत में वर्ष 2003 में पहली बार गणमान्य व्यक्तियों के रूप में ईरानी राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद खातमी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति जैक्स शिराक, भूटान के चैथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक और पूर्व यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप टीटो, उन गणमान्य व्यक्तियों में शामिल है, जिन्हें मुख्य अतिथि के रूप में रिपब्लिक डे परेड में दो बार आमंत्रित किया गया।
What's Your Reaction?