भारत के निकट हिंद महासागर के उत्तर में ईरान, चीन और रूस की नौसेनाएं करेंगी संयुक्त युद्धाभ्यास

भारत के निकट हिंद महासागर के उत्तर में ईरान, चीन और रूस की नौसेनाएं करेंगी संयुक्त युद्धाभ्यास
23-09-2022 - 11:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत के निकट हिंद महासागर के उत्‍तर में रूस, ईरान और चीन की नौसेनाएं तीन महीनों के भीतर संयुक्त युद्धाभ्यास करने की योजना जा रही हैं। ईरान के चीफ ऑफ स्‍टाफ मेजर जनरल मोहम्‍मद बाकरी ने अमेरिका सहित विभिन्न देशों को चेतावनी देते हुए यह जानकारी साझा की।

बाकरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘उनका देश ईरान क्षेत्रीय सीमा में किसी भी तरह के बदलाव पर चुपचाप नहीं बैठेगा। उन्‍होंने अजरबैजान और अर्मेनिया से भी गुजारिश की कि वो अपने सीमा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। उल्लेखनीय है कि ईरान इसी वर्ष शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) का सदस्‍य बना है और उन्होंने इस नौसेनाओं के संयुक्त अभ्यास को रणनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण बताया ।
बाकरी ने इस संयुक्त अभ्यास के बारे में कहा कि हिंद महासागर के उत्‍तर में यह संयुक्त युद्धाभ्यास होगा। इसमें पाकिस्‍तान और ओमान भी शामिल हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जनवरी में ओमान की खाड़ी में ईरान, चीन और रूस की नौसेनाएं एक संयुक्त युद्धाभ्यास कर चुकी हैं। ईरान वर्ष 2019 से रूस और चीन के साथ नौसेना अभ्‍यास कर रहा है। वह अब लाल सागर और उत्‍तर-पश्चिम हिंद महासागर से आगे अपने कदम मजबूत करना चाहता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।