राजस्थान में ये कैसी हैवानियत ! नंगा किया, मुर्गा बनाया, गुप्तांगों में सरिया

NULL

राजस्थान में ये कैसी हैवानियत ! नंगा किया, मुर्गा बनाया, गुप्तांगों में सरिया
राजस्थान में ये कैसी हैवानियत ! नंगा किया, मुर्गा बनाया, गुप्तांगों में सरिया
03-08-2022 - 12:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के दौसा जिले में रूह को थर्रा देने वली हैवानियत की एक घटना सामने आई है। यहां 3 बदमाशों ने दो बच्चों को पहले नग्न कर मुर्गा बनाया और इसके बाद एक नाबालिग के गुप्तांगों में सरिया तक घुसा दिया। इस पूरे मामले में महुआ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसके बाद पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
दरअसल महुआ थाना क्षेत्र के खोरी गांव में दो नाबालिग बच्चे शौच के लिए गए थे। इस दौरान उनके हाथ में एक मोबाइल था। इसी दौरान वहां से एक बाइक पर तीन युवक गुजर रहे थे तो युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल को रोका और बच्चों से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने बच्चों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े खुलवा दिए और उन्हें मुर्गा भी बनाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने एक नाबालिग बच्चे के गुप्तांगों में सरिया भी घुसा दिया, जिससे वह चोटिल हो गया। जब दोनों बच्चों ने यह बात अपने घरों पर जाकर बताई तो परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और वे बच्चों को लेकर महुआ थाने में पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। तीनों ही आरोपी धनतुरी गांव के रहने वाले हैं और बदमाश किस्म के युवक हैं। पुलिस तीनों ही आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।